{"_id":"6907ac37c230b58a26076170","slug":"a-dowry-harassment-case-has-been-filed-against-12-a-dowry-harassment-case-has-been-filed-against-12-people-including-the-husband-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-162139-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पति सहित 12 लोगों के खिलाफ हुई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पति सहित 12 लोगों के खिलाफ हुई दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति सहित ससुराल पक्ष के 12 लोगों पर महिला की हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव भनेड़ा खेमचंद निवासी सोनिया ज्योति ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी चार वर्ष पूर्व नकुड़ थाना क्षेत्र के गांव टाबर निवासी शुभम के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा सोनिया को कम दहेज के ताने देते हुए दस लाख रुपये और गाडी लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। आरोप है कि उसके देवर विकास उर्फ चुन्नू ने दुपट्टे से गला घोंटकर उसे मारने का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि 30 मई 2025 को उसके पिता शौ सिंह, भाई प्रीतम उससे मिलने के लिए आये थे। आठ-दस अज्ञात लोगों के साथ हाथों में धारदार हथियार लिए गांव टाबर के निवासी मोहन, उज्ज्वल वहां आए और उसके पिता, भाई पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के पति शुभम, ससुर हरिकेश, सास कुसुम, देवर विकास, जेठानी राखी, सुमन, ननद आशु, तमन्ना, बबीता, बिंदर सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दहेज उत्पीड़न की धाराओं में केस दर्ज किया है।