फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A crowd of counting agents gathered at health centers to conduct a Kovid investigation

कोविड जांच कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर उमड़ी मतगणना एजेंटों की भीड़

Sat, 01 May 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
A crowd of counting agents gathered at health centers to conduct a Kovid investigation
कोविड जांच कराने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर उमड़ी मतगणना एजेंटों की भीड़
विज्ञापन

साढ़ौली कदीम/ रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। दो मई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मतगणना स्थल के भीतर प्रवेश पाने को कोविड जांच कराने के लिए मतगणना एजेंट बनने वाले लोगों की भीड़ स्वास्थ्य केंद्रों पर उमड़ी। चिकित्सकों द्वारा समझाने के बावजूद भी लोग अपनी कोरोना जांच की मांग पर अड़े रहे। साढ़ौली कदीम में तो पुलिस बुला कर लोगों की लाइन लगवानी पड़ी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर मनिहारान और साढ़ौली कदीम में मतगणना स्थल पर एजेंट बनने के लिए कोरोना जांच कराने को लेकर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। साढ़ौली कदीम में भीड़ पर काबू पाने के लिए सीएचसी में पुलिस को बुलाना पड़ा। प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. नितिन कदवाल ने बताया कि वह भीड़ से कह चुके कि सभी को कोरोना रिपोर्ट कराने की जरूरत नहीं है, जिन लोगों को लक्षण दिखाई दें, वह अपनी रिपोर्ट कर सकता है। मतगणना स्थल में प्रवेश के लिए निर्देश जारी हो चुके है कि प्रवेश द्वार पर डिजिटल थर्मामीटर से बुखार व ऑक्सिमीटर से जांच की जाएगी। उसी जांच के आधार पर प्रवेश मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की भीड़ में सभी की जांच कर पाना संभव नहीं है। आग्रह करने पर भी लोग मान नहीं रहे हैं। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को लाइनों में लगवाते हुए जांच कार्य शुरू कराया। रामपुर मनिहारान सीएचसी में भी यही हाल रहा। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजीत राठी ने बताया कि समझाने के बाद भी लोग नहीं मान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed