{"_id":"67f2cebb579a320d1a0a3c18","slug":"a-child-riding-an-e-rickshaw-died-after-being-hit-by-a-dumper-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-146560-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार बच्चे की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डंपर की टक्कर से ई-रिक्शा सवार बच्चे की जान गई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चिलकाना। डंपर की टक्कर से ई- रिक्शा सवार डेढ़ साल के मासूम मोहम्मद साद पुत्र हसीब निवासी जीवनगढ़ विकासनगर देहरादून की मौत हो गई, जबकि बच्चे की मां सहित चार लोग घायल हुए हैं।
रविवार दोपहर ग्राम दूधगढ़ निवासी गफ्फार ई-रिक्शा से सवारियों को लेकर चिलकाना जा रहा था। दूधगढ़ रोड से चिलकाना रोड पर पहुंचते ही चिलकाना की तरफ से तेज गति से आ रहे खाली डंपर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा में बैठे सभी यात्री दूर जा गिरे।
हादसे में साद गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने साद को राजकीय मेडिकल काॅलेज पिलखनी में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां इलाज के उसकी दौरान मौत हो गई। रिक्शा चालक गफ्फार, बच्चे की मां नगमा सहित आसमा एवं तब्बसुम भी चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
घायलों को सुल्तानपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस ने बताया कि डंपर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।