फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A care center operating under the guise of a medical store was sealed.

Saharanpur News: मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे केयर सेंटर को किया सील

Sat, 25 Oct 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 25 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
A care center operating under the guise of a medical store was sealed.
चिलकाना। मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे चाइल्ड केयर सेंटर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। टीम ने मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर में एसीएमओ डॉ. धर्मवीर सिंह तथा सीएचसी सरसावा के प्रभारी डॉ. अनुराग चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक मेडिकल स्टोर की जांच की। यहां मेडिकल स्टोर की आड़ में चाइल्ड केयर सेंटर चलाया जा रहा था। इस केंद्र पर मरीजों को भर्ती किया गया था। एसीएमओ ने केयर सेंटर चलाने वाले व्यक्ति से कागजात मांगे, तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। एसीएमओ ने मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे केयर सेंटर को सील कर दिया।


स्वास्थ्य विभाग की टीम के आने की सूचना से कस्बे के मेडिकल स्टोर संचालकों में खलबली मच गई। सभी मेडिकल स्टोर संचालक अपनी-अपनी दुकानें बंद कर इधर-उधर हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम जाने के बाद ही मेडिकल स्टोर खुल सके। एसीएमओ डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्हें कस्बे में मेडिकल स्टोरों पर अन्य गतिविधियां चलने की सूचना मिली थी। निकट भविष्य में अन्य मेडिकल स्टोर की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed