{"_id":"6744e49525df74d3940255d4","slug":"a-car-with-a-bjp-flag-crashes-into-a-paan-shop-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-136848-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: भाजपा का झंडा लगी कार पान के खोखे में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: भाजपा का झंडा लगी कार पान के खोखे में घुसी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोर्ट रोड पर सिविल लाइन पुलिस चौकी के सामने पान के खोखे में भाजपा का झंडा लगी कार घुस गई। कार के नीचे एक स्कूटी दब गई। गनीमत यह रही कि आसपास खड़े लोग बाल-बाल बच गए। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। कुछ देर के लिए कोर्ट रोड पर यातायात रुका रहा।
हादसा सोमवार करीब रात आठ बजे हुआ। एक स्काॅर्पियो कार कोर्ट रोड की तरफ से आ रही थी, जिसमें दो व्यक्ति सवार थे। कार की टक्कर पहले कोर्ट रोड पर सिविल पुलिस चौकी के सामने पुलिस बूथ पर लगी। उसके बाद कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सामने की तरफ पान के खोखे में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पान का खोखा का आधा हिस्सा पूरी तरह से खत्म हो गया। वहीं, खोखे के बाहर खड़ी स्कूटी भी चपेट में आई, जो क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर जिसने भी यह देखा वह कुछ कुछ देर के लिए रुक गया। अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। हादसे के बाद लोगों ने कार सवार लोगों को नीचे उतार लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने चालक को पकड़ लिया। साथ ही कार भी कब्जे में ली। खास बात यह रही कि जिस कार से हादसा हुआ, उस पर भाजपा का झंडा लगा है। गनीमत यह रही कि कार की चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया।