{"_id":"674a0a1157435dfe3305b893","slug":"a-bridge-will-be-built-on-chacha-rao-river-at-a-cost-of-rs-1036-crore-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-137129-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चाचा राव नदी पर 10.36 कराेड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चाचा राव नदी पर 10.36 कराेड़ रुपये की लागत से बनेगा पुल
Sat, 30 Nov 2024 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर, बिहारीगढ़। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे से शाकंभरी सिद्ध पीठ व घाड़ क्षेत्र के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाले सुंदरपुर-शाकंभरी देवी मार्ग पर नौरंगपुर और कुरडीखेड़ा के बीच चाचा राव नदी पर 10.36 कराेड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण को स्वीकृति मिल गई है। शासन ने पुल निर्माण के लिए 5.18 करोड़ रुपये की राशि भी अवमुक्त कर दी है।
बता दें कि घाड़ क्षेत्र के लोगों को इस पुल के स्वीकृत होने का लंबे समय से इंतजार था। बरसात के मौसम में यह मार्ग नदी में पानी आने पर बंद हो जाता था। पानी कम होने पर भी लोग जान जोखिम में डाल कर नदी पार करते हैं। ग्रामीण लंबे समय से इस नदी पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। उप्र शासन के अनु सचिव शिव कुमार द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को पत्र जारी कर चाचा राव नदी पर सेतु, पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्य की प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति की जानकारी दी गई है। इसके अनुसार उक्त कार्य के लिए दस करोड़ 36 लाख 35 हजार रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
कार्य शुरु करने के लिए पहली किस्त के रूप में पांच करोड़ 18 लाख 18 हजार रुपये की धनराशि शासन ने अवमुक्त कर दी है। डीसीडीएफ के चेयरमैन सोनेंद्र राणा ने बताया कि पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा लंबे समय से इसके निर्माण के लिए प्रयासरत थे।