{"_id":"62cc2d8372e2e555092c2ad4","slug":"a-boy-of-saharanpur-drowned-in-gangnahar-in-uttrakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गंगनहर में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गंगनहर में डूबा युवक, तलाश में जुटे गोताखोर, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 11 Jul 2022 07:32 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 11 Jul 2022 07:32 PM IST
सार
एक युवक गंगनहर में डूब गया, जिससे परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, गोताखोरों ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जावेद का फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में रिश्तेदारी में गया कस्बे का युवक गंगनहर में नहाते समय डूब गया। गोताखोर युवक की तलाश कर रहे हैं। यहां सहारनपुर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सहारनपुर में नगर के मोहल्ला बंजारान निवासी जावेद पुत्र सईद उत्तराखंड में भगवानपुर के पास सिकरोडा गांव में अपनी बुआ के यहां गया था। जावेद का दोस्त अजीम पुत्र इस्लाम भी उसके साथ गया था। वहीं सोमवार को जावेद सिकरोडा निवासी अपने फुफेरे भाई साकिब व अजीम के साथ गांव के पास से गुजर रही गंगनहर में नहाने चला गया। नहाते वक्त 17 वर्षीय जावेद पानी के तेज बहाव में बह गया। इस दौरान किनारे पर खड़े अन्य दोनों युवकों ने शोर मचाया, तो स्थानीय लोगों ने नहर में कूदकर जावेद की तलाश की। लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: उजड़ गया आरती का परिवार, बिखर गए बड़े सपने, मां-बेटे की मौत से हर तरफ छाया मातम
विज्ञापन
इसके बाद जावेद के दोस्त ने फोन कर घटना की जानकारी नकुड़ स्थित परिजनों को दी। जिससे युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर पहुंचे अजीम के भाई साजिद ने बताया कि नहर के पानी के बहाव को रोका जा रहा है। पानी कम होते ही गंगनहर में डूबे युवक की तलाश की जाएगी।