फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A big accident can happen due to the arbitrariness of tempo drivers.

Saharanpur News: टेंपो चालकों की मनमानी से हो सकता है बड़ा हादसा

Wed, 03 Apr 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 03 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
A big accident can happen due to the arbitrariness of tempo drivers.
सहारनपुर। महानगर में टेंपो चालकों की मनमानी की वजह से कभी बड़ा हादसा हो सकता है। क्योंकि, टेंपो चालकों ने यातायात नियमों को ताक पर रखा हुआ है। यह तेज रफ्तार से टेंपो को दौड़ाते हैं। सवारी बैठाने और उतारने के लिए बिना इशारा या सिग्नल दिए अचानक कट मारकर सड़क किनारे टेंपो रोक देते हैं।
विज्ञापन


घंटाघर से अंबाला रोड, कोर्ट रोड, रेलवे रोड, की तरफ टेंपो की संख्या ज्यादा है। चालक क्षमता से अधिक सवारियों को टेंपो में बैठाते हैं। टेंपो चालकों को आपस में ज्यादा से ज्यादा सवारी बैठाने की होड़ लगी रहती है। इनके आसपास चलने वाहनों की तरफ इनके चालक ध्यान नहीं देते हैं, जहां भी सवारी सड़क किनारे खड़ी दिखती है, वहीं बिना सिग्नल दिए अचानक तेज रफ्तार से कट मार देते हैं। ऐसे में आसपास के वाहन चालक घबरा जाते हैं।
विज्ञापन


अवैध स्टैंड बनाए
किसी मार्ग पर टेंपो की संख्या अधिक है तो किसी मार्ग पर कम। इस वजह से जाम भी लगता है। कई बार इनके रूट निर्धारित हुए, लेकिन उनका पालन नहीं हुआ। चालकों ने घंटाघर पर देहरादून और अंबाला रोड की तरफ अवैध स्टैंड बना रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का उल्लंघन करने वाले टेंपो पर कार्रवाई की जा रही है। जल्द रूट प्लान भी लागू कराया जाएगा।-- अमित तोमर, यातायात प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed