फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A bag full of cash was robbed by pushing a woman

महिला को धक्का देकर लूटा नकदी से भरा बैग

Wed, 14 Jul 2021 10:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 10:15 PM IST
विज्ञापन
A bag full of cash was robbed by pushing a woman
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मिगलानी बिल्डिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला को धक्का देकर बैग लूट लिया, जिसमें आठ हजार रुपये की नगदी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज भी खंगाली।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र के मोहल्ला सराय हिसामुद्दीन निवासी निखत पत्नी अपनी पुत्री नाबिया के साथ मंगलवार की देर शाम खरीदारी करने के लिए निकली थी। वह जब मिगलानी बिल्डिंग के पास पहुंची तो बाइक सवार तीन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और धक्का देकर उसके हाथ से बैग लूट लिया। इसके बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। बैग में आठ हजार रुपये की नगदी और जरूरी दस्तावेज थे। पीड़िता ने थाना कुतुबशेर पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की शिनाख्त का प्रयास कर रही है। सीओ प्रथम चंद्रपाल शर्मा का कहना है कि जल्द बदमाशों को पकड़कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed