{"_id":"6ad67697f14c2e88740110fe","slug":"a-23-foot-tall-effigy-of-the-cockroach-janata-party-will-be-set-on-fire-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-186306-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: कॉकरोच जनता पार्टी के 23 फीट ऊंचे पुतले का होगा दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: कॉकरोच जनता पार्टी के 23 फीट ऊंचे पुतले का होगा दहन
विज्ञापन
सहारनपुर। मंगलवार को रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके साथ ही कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक का भी पुतला दहन किया जाएगा। रामलीला मंचन समिति द्वारा 23 फीट का पुतला तैयार कराया है।
भारतीय कला संगम गोविंद नगर द्वारा रेलवे टी-2 कॉलोनी में रामलीला का मंचन किया जा रहा है। प्रधान जसवीर मोघा ने बताया कि इस बार रावण के साथ कॉकरोच जनता पार्टी के पुतले का भी दहन किया जाएगा। पुतले को अन्य पुतलों के साथ ही जलाया जाएगा। पुतला सामान्य है, कॉकरोच के आकार का नहीं। उनकी घोषणा से पर्व को एक अलग ही रंग मिल गया है। उन्होंने बताया कि पुतले पर संस्थापक अभिजीत दीपके का नाम लिखा जाएगा। इसके जरिये सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को एक तरह से प्रतीकात्मक रूप में उठाने की तैयारी है। हालांकि पुतले की फोटो जारी नहीं की गई। कहा कि दहन से कुछ समय पहले ही पुतले को मैदान में लगाया जाएगा।