फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A 20 MLD STP will be built in Deoband at a cost of Rs 40 crore.

Saharanpur News: देवबंद में 40 करोड़ की लागत से बनेगा 20 एमएलडी का एसटीपी

Wed, 18 Feb 2026 01:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A 20 MLD STP will be built in Deoband at a cost of Rs 40 crore.
देवबंद। नालों में बहने वाले गंदे पानी को साफ करने के लिए देवबंद में 20 एमएलडी क्षमता वाला सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगेगा। इसके लिए नगरपालिका ने नगर स्थित कुटी रोड ग्राम अकबरपुर मजरा में 0.998 हेक्टेयर जमीन खरीदी है। इसका बैनामा कराकर उसे जल निगम (ग्रामीण) को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि नगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट प्रस्तावित था, लेकिन जमीन नहीं मिलने के कारण यह योजना परवान नहीं चढ़ पा रही थी। लंबी जद्दोजहद के बाद नगरपालिका ने कुछ माह पूर्व कुटी रोड ग्राम अकबपुर मजरा में 55 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से 0.998 हेक्टेयर जमीन खरीदी थी। स्टांप ड्यूटी व रजिस्ट्रेशन फीस मिलाकर 2 करोड़ 32 लाख 73 हजार 360 रुपये नगरपालिका को खर्च करने पड़े। चूंकि जल निगम (ग्रामीण) एसटीपी का निर्माण करेगा। इसलिए नगरपालिका ने बैनामा कराकर जमीन उस विभाग को सौंप दी। संभावना है कि मार्च माह के दूसरे सप्ताह में जल निगम एसटीपी का निर्माण कार्य शुरू कर देगा।
विज्ञापन


-----

20 एमएलडी क्षमता वाले एसटीपी निर्माण पर 40 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अगले माह तक निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। फिलहाल भूमि में मिट्टी की जांच समेत अन्य कार्रवाई की जा रही है। एसटीपी लगने के बाद नालों के गंदे पानी को साफ करके उसे किसानों को खेती के लिए दिया जाएगा। -सचिन कुमार, अवर अभियंता जल निगम (ग्रामीण)
विज्ञापन
विज्ञापन


------



नगरपालिका ने एसटीपी के लिए 0.998 हेक्टेयर जमीन खरीदी है। बैनामा कराकर उसे जल निगम (ग्रामीण) को सौंप दिया गया है। -राजपति बैस, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका देवबंद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed