फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   लेंटर गिरा, मजदूर की मौत

लेंटर गिरा, मजदूर की मौत

Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Sat, 22 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। निर्माणाधीन भवन की तीसरी मंजिल पर बिना पिलर के डाला जा रहा लेंटर अचानक भरभरा कर गिर गया। मलबे में दबने से एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा घायल गया। हादसे के बाद निर्माण करवा रहा ठेकेदार मौके से भाग निकला। मृतक के परिजनों के कोई कार्रवाई नहीं करवाने के आग्रह पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। सूचना पर नायब तहसीलदार ने भी मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मोहल्ला पीपलतला में परवेज के मकान पर शुक्रवार की दोपहर तीसरी मंजिल पर लेंटर डालने का कार्य चल रहा था। दोपहर बाद लेंटर अचानक भरभरा कर गिर पड़ा गया। छत पर कार्य कर रहा मजदूर राहुल (25) और एक अन्य श्रमिक मलबे में दब गए। लेंटर के गिरते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे और उन्होंने काफी मशक्कत के बाद दोनों मजदूरों को मलबे से बार निकाला और सीएसची ले गए। वहां चिकित्सकों ने राहुल को तो मृत घोषित कर दिया। उसके साथी मजदूर को मामूली चोट होने पर उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

दुर्घटना के बाद मजदूरों को लाने वाला ठेकेदार मौके से भाग निकला। हादसे में मकान की दूसरी मंजिल का लिंटर भी क्षतिग्रस्त हुआ है। गनीमत रही कि मकान में परिवार के लोग नहीं थे वरना उनकी जान भी खतरे में पड़ सकती थी। राहुल के परिजनों के कोई कार्रवाई न किए जाने के अनुरोध पर पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया। एसओ बीएस भड़ाना ने कहा कि यदि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार चंद्रकांता ने भी मौके पर पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि तीसरी मंजिल की इमारत को चार इंच की दीवार पर खड़ा किया गया था। लेंटर के सपोर्ट के लिए कोई पिलर न होने के कारण ही दीवार वजन नहीं सह सकी और निर्माणाधीन लेंटर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed