{"_id":"50-78296","slug":"Saharanpur-78296-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ रोडवेज चालकों की संविदा समाप्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ रोडवेज चालकों की संविदा समाप्त
Saharanpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। काफी समय से अनुपस्थित चल रहे रोडवेज के आठ चालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। साथ ही अन्य संविदा चालकों और परिचालकों को चेतावनी दी गई है कि यदि ड्यूटी छोड़कर छुट्टी की तो उनकी संविदा भी समाप्त कर दी जाएगी। परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम के आदेश पर की गई इस कार्रवाई से चालकों और परिचालकों में खलबली मच गई है।
रोडवेज सहारनपुर डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक विपिन अग्रवाल ने बताया कि दीपावली और भैया दूज त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए चालकों और परिचालकों के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि त्योहारों पर अधिक आय की संभावना के बावजूद कई संविदा चालक और परिचालक लंबे समय से गायब चल रहे हैं। कुछ तो जून, जुलाई से भी नहीं आए हैं। ऐसे गायब आठ चालकों की संविदा समाप्त की गई है। कहा कि यदि त्योहारी मौसम में आगे भी चालक या परिचालक गैरहाजिर रहे तो ऐसी ही कार्रवाई होगी। रोडवेज अफसरों का कहना है कि त्योहारों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने पर चालकाें और परिचालकों की कमी होने पर बसों का संचालन प्रभावित होता है। इससे यात्रियों को अनावश्यक रूप से असुविधा होती है और परिवहन निगम का राजस्व प्रभावित होता है। इसके चलते ही अनुपस्थित चालकों और परिचालकों पर कार्रवाई की जा रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय के अनुसार जिन गैरहाजिर चालकों की संविदा समाप्त की गई है, उनमें वीरपाल सिंह, दीपक कुमार, धर्मेंद्र, धर्मजीत, प्रविंद्र कुमार, राजकुमार, सुनील कुमार, महेंद्र कुमार शामिल हैं। इस कार्रवाई के बाद अन्य संविदा चालकों और परिचालकों में खलबली मचा हुआ है।