{"_id":"50-78238","slug":"Saharanpur-78238-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी बाग को संवारेगा नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी बाग को संवारेगा नगर निगम
Saharanpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कंपनी बाग की सूरत बदलने के लिए ‘अमर उजाला’ की मुहिम रंग लाई। मंडलायुक्त के निर्देश पर नगरायुक्त की अगुवाई में टीम ने उसे सुंदर बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से कंपनी बाग की सूरत संवारी जाएगी। इसमें महत्वपूर्ण जापानी और रोज गार्डन के अलावा भूल भुल्लैया को वास्तविक स्वरूप में लौटाया जाएगा। जनसुविधाओं को बढ़ाया जाएगा और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।
अमर उजाला के अभियान को संज्ञान में लेते हुए मंडलायुक्त तनवीर जफर अली ने अधिकारियों के दल के साथ कंपनी बाग का निरीक्षण किया था। इसके बाद उन्होंने नगरायुक्त नीरज शुक्ला को कंपनी बाग को संवारने का जिम्मा सौंपा। बृहस्पतिवार को नगरायुक्त ने लंबी बैठक कर उसे सजाने और संवारने के लिए कई प्रस्ताव तैयार किए। इसमें अंदर करीब 11 किलोमीटर लंबी सड़क को चौड़ा किया जाएगा। अन्य सुंदरीकरण के कार्य होंगे, 10 सोलर लाइट, 32 लाइट के खंभों की मरम्मत की जाएगी। सिक्योरिटी गार्ड रखे जाएंगे। 10 यूरिनल और मुख्य द्वार पर सुलभ शौचालय बनेगा। कंपनी बाग में 10 प्लास्टिक डस्टबिन, पांच वाटर कूलर, दो नए फुवारे बनेंगे। पुराने फुहारों का सुधार कराया जाएगा। इसके अलावा अंदर तैयार और सूखी पड़ी झील को भी फिर से शुरू करने की संभावना तलाशी जाएगी। इसके लिए सिंचाई विभाग, उद्यान विभाग से समन्वय किया जाएगा। जापानी गार्डन में कीचड़ से अटे तालाब की सफाई भी कराई जाएगी।
रोज और जापानी गार्डन पर होगा काम
कंपनी बाग के अंदर स्थित रोज गार्डन में वर्तमान समय में गुलाब की 90 किस्में हैं। पहले यहां 150 किस्मों को विकसित किया गया था। ऐसे में उस लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। जापानी गार्डन को भी उसके मूल स्वरूप में लाया जाएगा। इससे राजस्व बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
विज्ञापन
कमाई बढ़ाने पर भी होगा विचार
वर्तमान में कंपनी बाग के मेंटेनेंस में करीब 20 लाख रुपये सालाना का खर्च आता है। जबकि आय मात्र पांच लाख रुपये वार्षिक है। ऐसे में इस घाटे को कम करने का प्रयास किया जाएगा। बाग को पार्टी आदि के लिए किराये पर देने का विचार चल रहा है।
कंपनी बाग को उसके मूल स्वरूप में लाने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। हर व्यक्ति को उसके महत्व को समझना चाहिए और आगे बढ़कर उसकी सूरत संवरने में भागीदार बने। साफ-सफाई का ध्यान लोग जिम्मेदार बनकर भी रख सकते हैं।
-तनवीर जफर अली, मंडलायुक्त।
मंडलायुक्त के निर्देशन में कंपनी गार्डन की सूरत संवारने का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव के पास होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें करीब दो करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
-नीरज शुक्ला, नगरायुक्त।