{"_id":"50-78185","slug":"Saharanpur-78185-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया योजना में चमकेंगे 28 गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया योजना में चमकेंगे 28 गांव
Saharanpur
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। वित्तीय वर्ष 2014-15 में लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित किए गए 28 गांवों में अल्पसंख्यक समुदाय की अधिक आबादी वाले गांवों को वरीयता दी गई है। जनपद के इन लोहिया गांवों में 15 ऐसे हैं जिनमें अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी 50 फीसदी से अधिक की है। कुछ गांव तो 90 फीसदी तक की आबादी वाले हैं।
बता दें कि सड़क, नाली-खड़ंजे, बिजली, पेयजल व्यवस्था, लोहिया आवास, शौचालय निर्माण से लेकर अन्य कई तरह के विकास कार्यों में लोहिया गांवों को ही सबसे आगे रखा जाता है। इन गांवों में विकास कार्य पूरे होने के बाद ही अन्य गांवों का नंबर आता है। चयनित गांवों में विशेष बात यह भी है कि 28 गांवों में से 11 देवबंद विधानसभा क्षेत्र के हैं। यह राज्यमंत्री राजेंद्र राणा का विधानसभा क्षेत्र है।
लोहिया योजना में चयनित गंगोह ब्लॉक के गांव बेगी और कुंडा खुर्द में अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या शत-प्रतिशत है। इसके अलावा इसी ब्लॉक के गांव बुढ़नपुर, धलापड़ा, नवाजपुर, हलवाना, टिड़ौली और देवबंद ब्लॉक के जहीरपुर, नागल ब्लॉक के गांव नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ा और नानौता ब्लॉक के अंबेहटा मोहन में अल्पसंख्यक समुदाय की जनसंख्या 50 फीसदी से अधिक और 90 फीसदी तक की है।
विज्ञापन
इस योजना में जिले के गंगोह के सात, देवबंद के सात, नागल के पांच, नानौता के चार, सरसावा के दो, मुजफ्फराबाद के दो और नकुड़ ब्लॉक के एक गांव को शामिल किया गया है। इस मामले में डीआरडीए के परियोजना निदेशक देवेंद्र कुमार का कहना है कि मौजूदा सरकार की प्राथमिकताओं और जनप्रतिनिधियों के प्रस्तावों के आधार पर गांवों का चयन हुआ है।