फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   नर्स की लापरवाही से शिशु की मौत

नर्स की लापरवाही से शिशु की मौत

Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Wed, 15 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
नानौता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स की लापरवाही से पैदा हुए नवजात की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही शिशु की मौत हो गई। बच्चे के पिता ने डीएम और सीएमओ से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम याहियापुर निवासी रविंद्र ने बताया कि रविवार को उसकी पत्नी रीना को प्रसव पीड़ा के चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया था। जहां उसने एक बालक को जन्म दिया। आरोप है कि बच्चा पैदा होने के कुछ देर बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। जब स्टाफ नर्स से बच्चे की तबीयत के बारे में बताया गया तो उसने बिना बच्चे को देखे ही उसे ठीक होना बताया और मोबाइल पर बातें करती रही।
विज्ञापन

रविंद्र के मामा ने भी नर्स से बच्चे को देखने को कहा तो उसने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। अस्पताल के अन्य चिकित्सक के कहने पर भी नर्स को कोई फर्क नहीं पड़ा और वह बातें करने में व्यस्त रही। नर्स ने दो घंटे के बाद उन्हें बच्चे को सहारनपुर ले जाने के लिए कह दिया। जिस पर वे उसे ले जाने लगे लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पीड़ित ने डीएम और सीएमओ को प्रार्थना पत्र देकर नर्स पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएचसी के चिकित्सा प्रभारी डा. विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि नर्स का दोष पाया गया तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed