फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बुखार से मिर्जापुर में एक और मौत

बुखार से मिर्जापुर में एक और मौत

Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Sat, 13 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। बुखार का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। मिर्जापुर में लगातार दूसरे दिन बुखार ने अपना कहर ढाते हुए एक आठ साल के बच्चे को लील लिया। इस गांव में दो दिन में बुखार से तीन मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

इस गांव के सूरत सिंह के आठ साल के बेटे जैकी को चार दिन से बुखार आ रहा था। परिजन उसका उपचार निजी चिकित्सक से करा रहे थे। शुक्रवार को उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई तो परिजन उसे लेकर सहारनपुर की तरफ दौडे़। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। बता दें कि गुरुवार को भी इसी गांव में 45 वर्षीय कनीजा और 9 साल के सुहैल की बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

उधर साढौली कदीम पीएचसी के इंचार्ज डा. राकेश अनुरागी ने शुक्रवार को टीम भेजने की बात कही थी जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उनका जवाब था कि किसी वजह से टीम नहीं आई। अब कल यानि शनिवार को टीम भेजी जाएगी। हैरत की बात थी कि उन्होंने तीसरी मौत की जानकारी से भी अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed