फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बेहट में बुखार से तीन और की मौत

बेहट में बुखार से तीन और की मौत

Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बेहट/छुटमलपुर। बुखार से रविवार की रात तीन और लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र में अब तक 14 लोग बुखार का शिकार बन चुके हैं। उधर, छुटमलपुर की शिव कॉलोनी में एक महिला सहित दो रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

टोली गांव में रविवार रातइमराना (35) पत्नी नौशाद की मौत हो गई। इमराना एक हफ्ते से बुखार से पीड़ित थी। उसे देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। नादराणा निवासी सूफियान (20) पुत्र इमरान को रविवार रात अचानक बुखार आया। देर रात उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। सोमवार तड़के सूफियान की मौत हो गई। समसपुर निवासी आमिर (16) को आठ-दस दिन से बुखार था। रविवार रात उसकी भी बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन

बेहट क्षेत्र में अब तक 14 लोग बुखार से दम तोड़ चुके हैं। काशीपुर नौगांवा निवासी आत्माराम चौहान, बादशाहीबाग निवासी फैजान, पाजराना निवासी अफशा, बेहट निवासी तनवीर औैर रेशमा, नानौली निवासी अफजाल और नितिन, पथरवा निवासी पूजा, अनवरी और सानिया आदि बुखार से जूझ रहे हैं। बेहट के नौगांवा ग्राम समूह के काशीपुर, बेगपुर, समसपुर, हसनपुर, चक अबाबाकरपुर के अलावा नानौली, पथरवा, पाजराना, टोली, नादराणा आदि गांव बुखार की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, छुटमलपुर की शिव कॉलोनी में ग्राम प्रधान के भाई जयगोपाल बंसल (52) और इसी कॉलोनी की संगीता शर्मा (35) में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें से एक का सहारनपुर और दूसरी का रुड़की के अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed