{"_id":"50-75179","slug":"Saharanpur-75179-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद के हल के लिए फतवा जारी करवाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद के हल के लिए फतवा जारी करवाएंगे
Saharanpur
Updated Tue, 12 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुफ्ती जुल्फिकार अली ने सोमवार को अंबाला रोड पहुंचकर दंगा पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने कहा कि दोनों समुदायों के बीच आई दूरियों को कम करने का काम किया जाएगा। विवादित जमीन की जड़ तक पहुंचकर न्याय पालिका के आदेश का पालन कराया जाएगा। इसके लिए दारुल उलूम से भी वार्ता कर फतवा जारी कराने का प्रयास होगा। ताकि अनूठी मिसाल कायम कर भाईचारे का संदेश दिया जा सके।
मौलाना मुफ्ती जुल्फिकार ने अंबाला रोड और गुरुद्वारा रोड पर पीड़ित व्यापारियों की दुकानों का जायजा लेकर कहा कि दंगा साजिश के तहत कराया गया है। पीड़ितों को जल्द इंसाफ दिलाया जाएगा। दंगे के बाद से दोनों समुदायों के बीच आई दूरियों को प्यार मोहब्बत में बदला जाएगा। विवादित जमीन पर सिखों के प्रस्ताव के बाद मुफ्ती ने कहा कि विवाद की जड़ को खत्म करने के लिए आयोग की ओर से काम शुरू कर दिया गया है। इस संदर्भ में दारुम उलूम से भी बातचीत कर फतवा जारी कराने का प्रयास किया जाएगा। ताकि दोनों समुदायों के बीच विवाद खत्म कर अनूठी श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान बलबीर सिंह धीर ने कहा कि दंगे के पीड़ितों को 17 दिन बाद भी मुआवजा नहीं दिया गया। उन्होंने प्रशासनिक अफसरों की कार्यप्रणाली पर कई सवालियां निशान लगाए। कहा कि दंगे में प्रयोग किये गये अवैध हथियारों को बरामद नहीं किया जा रहा है। पीड़ितों पर संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर फंसाया जा रहा है।