फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   बढ़ते अपराधों पर डीआईजी नाराज

बढ़ते अपराधों पर डीआईजी नाराज

Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Sat, 26 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस उपमहानिरीक्षक(डीआईजी) रघुबीर लाल ने पुलिस लाइन के दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के दौरान जिले में बढ़ते अपराधों पर नाराजगी जताई। उन्होंनेअपराध रोकने में नाकाम थानाध्यक्षों के खिलाफ दंडनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सीओ की बैठक में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की रणनीति तैयार की गई। डीआईजी ने कहा कि जन सहयोग लेने के साथ ही थानों पर दलालों का प्रवेश पर प्रतिबंध रखा जाए। उन्होंने क्षेत्राधिकारियों को अपने थानों की लंबित विवेचनाओं और वांछितों के खिलाफ अभियान चलाकर शीघ्र निस्तारण करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए औचक तलाशी अवश्य की जाए, ताकि बदमाशों को अपराध करने से पूर्व ही पकड़ा जा सके। इसके लिए सादे कपड़ों में पुलिस तैनात की जाए। डीआईजी ने निरीक्षण के दौरान आधुनिकीकरण योजनाओं का लाभ उठाने के साथ ही भविष्य में बढ़ती आबादी के अनुरूप नए पुलिस स्टेशनों और कर्मचारियों के आवासों के लिए राजस्व विभाग से सरकारी भूमि आवंटित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष के आधुनिकीकरण के लिए तत्काल प्रस्ताव बनाकर मुख्यालय को भेजा जाए और जिन पांच स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उनकी मॉनिटरिंग के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने एसएसपी कार्यालय के महिला प्रकोष्ठ में नियुक्त महिला आरक्षियों के अच्छा कार्य करने पर प्रत्येक महिला आरक्षी को एक हजार रुपये का इनाम भी दिया। उन्होंने डीसीआरबी शाखा को अधिक सक्रिय करने, स्थानीय अभिसूचना इकाई को पासपोर्ट प्रार्थनापत्रों का शीघ्र सत्यापन कराने के साथ ही विदेशी नागरिकों की आवाजाही पर सर्तक नजर रखने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed