फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू

मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू

Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Thu, 13 Feb 2014 05:44 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। शेखुल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज में ओपीडी शुरू हो गई। पहला दिन लोगों के लिए राहत भरा रहा और मरीजों की भीड़ उमड़ी। पहले दिन चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों के 326 मरीजों की बेहतर तरीके से जांच की। कॉलेज की प्राचार्य निरीक्षण कर चिकित्सा सेवा की जानकारी लेती रही।
विज्ञापन

सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, जमीयत-ए उलेमा हिंद के सदर अरशद मदनी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी का उद्घाटन किया था। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सहारनपुर के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। बुधवार को ओपीडी में पहले दिन काफी संख्या में मरीज आए। रजिस्ट्रेशन के लिए दो काउंटर बनाये गए हैं। उन पर मरीजों की कतार लगी रही।
विज्ञापन

पहले दिन चिकित्सकों ने 326 मरीजों की जांच की। इनमें मेडिसन के 186, नेत्र संबंधी 35, हड्डी संबंधी 44, दांत के 19, सर्जरी के 20, नाक-कान और गला के 11, बाल रोग के छह और स्त्री रोग संबंधी पांच मरीजों की जांच की गई। कॉलेज की प्राचार्य डा. संगीता अनेजा ने निरीक्षण कर चिकित्सकों और स्टाफ की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मार्च के अंत तक ओपीडी ब्लाक को पूरा कर दिया जाएगा। तीन और चिकित्सक स्थानांतरित होकर यहां आ रहे हैं। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोत्तरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रशासन ने मेडिकल कॉलेज के लिए अलग से चौकी स्थापित की है। हालांकि अभी चौकी का निर्माण होना शेष है, लेकिन स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। पुलिस लाइन से एसआई सहदेव मलिक को चौकी इंचार्ज बनाया गया है। कांस्टेबल ओमबीर, सूरजमल, मनोज कुमार, नरेश की भी नियुक्ति हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed