{"_id":"50-68060","slug":"Saharanpur-68060-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूर की डंडों से पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूर की डंडों से पीटकर हत्या
Saharanpur
Updated Tue, 04 Feb 2014 02:56 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। मामूली सी बात पर बाप-बेटे ने एक मजदूर को डंडों से पीटकर मार डाला। हत्या से गुस्साए मृतक पक्ष के लोगों ने शव को साथ लेकर पुलिस चौकी का घेराव किया। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही वे शांत हुए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के कांकरकुई गांव निवासी बंसत (28) की ससुराल नल्हेड़ा गुर्जर में है। वह रविवार की सुबह नल्हेडा गुर्जर के पास वाले गांव चांदनपुर के पास सड़क के किनारे साथियों के साथ पापुलर की जडे़ निकाल रहा था। कुछ जडे़ सड़क के पास रखी हुई थी। इसी दौरान नल्हेड़ा गुर्जर निवासी नीर ट्रैक्टर बोगी में गन्ना लेकर वहां से गुजरा। उसके ट्रैक्टर से पापुलर की जडे़ बिखर गई। इस पर नीर की बंसत के साथ कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि कहासुनी मारपीट में बदल गई। आरोप है कि बसंत के साथी मजदूरों ने नीर की पिटाई कर दी।
उस समय तो नीर ट्रैक्टर लेकर गन्ना डालने चला गया, लेकिन वापस लौटते समय वह परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा और बसंत पर डंडाें से हमला कर दिया। पिटाई से बसंत गंभीर घायल हो गया। उसे दुपहर के समय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बसंत की मौत की जानकारी पर गुस्साए ग्रामीणों ने चुनैहटी पुलिस चौकी का घेराव किया। हंगामा बढ़ता देख सीओ सुरेश पाल सिंह और थानाध्यक्ष पवन निधि शर्मा चौकी पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर दोनों आरोपियों नीर और पिता महाबीर के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। दोनों हत्यारोपी बाप-बेटे अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।