फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   मानदेय न बढ़ाने पर 108 एंबुलेंस सेवाएं बंद रहीं

मानदेय न बढ़ाने पर 108 एंबुलेंस सेवाएं बंद रहीं

Fri, 08 Mar 2013 05:30 AM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Fri, 08 Mar 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले में हादसों में गंभीर रूप से घायल या गंभीर बीमारी से बेहाल मरीजों को आसपास के सरकारी अस्पतालों तक पहुंचाने वाली 108 एंबुुलेंस सेवाएं बृहस्पतिवार को बंद रहीं। इन सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों ने मानदेय न बढ़ाए जाने के कारण काम नहीं किया। इसके चलते गंभीर रोगी इन एंबुलेंस वाहनों से नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

एंबुलेंस को जिला अस्पताल में खड़ी कर काम बंद करने वाले कर्मचारियाें ने कहा कि इस समय उनका मानदेय 4750 रुपये प्रतिमाह है। सेवा शुरू होने के साथ ही उन्हें आश्वस्त किया गया था कि छह माह बाद मानदेय बढ़ाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जिले में इस समय 108 नंबर वाली 13 एंबुलेंस सेवाएं दे रहीं हैं। इनमें रोजाना 50 से 60 मरीजों को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

इन सेवाओं का सबसे अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के उन मरीजों को मिलता है जिनके पास अस्पताल तक पहुंचने के लिए न तो उचित परिवहन साधन हैं और न ही खर्च करने को अधिक पैसे। एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों का कहना है कि अब वे अपने सुपरवाइजर से बात कर आगे की रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवाओं का संबंध सीधे लखनऊ से
जिला अस्पताल के सीएमएस डा. आरपी शर्मा का कहना है कि 108 एंबुलेंस सेवाओं का संबंध सीधे लखनऊ के कॉल सेंटर से है। यहां तो एंबुलेंस वाले गंभीर मरीजों को इमरजेंसी तक लाते हैं। इनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने के लिए इनके अपने सुपरवाइजर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed