{"_id":"50-48548","slug":"Saharanpur-48548-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवजात का शव पड़ा मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजात का शव पड़ा मिला
Saharanpur
Updated Sat, 05 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान/इस्लामनगर। इस्लामनगर में तालाब किनारे एक नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बूढ़ा बाबू म्हाडी के पास तालाब के किनारे शुक्रवार दोपहर 12 बजे बच्चे खेल रहे थे। इस दौरान वहां पडे़ कपडे़ के पास पक्षियों का झुंड मंडरा रहा था। बच्चों ने पास जाकर देखा तो उसमें मृत नवजात शिशु कपडे़ में लिपटा पड़ा था। उसका चेहरा पक्षियों ने नोंचा हुआ था। बच्चों ने जब शोर मचाया तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। उधर पुलिस का कहना है कि शायद लोकलाज के डर से उसे यहां फेंका गया है।
विज्ञापन