फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   फिर पकड़ी गई बीस लाख की चरस

फिर पकड़ी गई बीस लाख की चरस

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 लाख रुपये कीमत की एक किलोग्राम चरस पकड़ी है। एक महीने के भीतर जिले में तीसरी बार चरस बरामद हुई है।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने सूचना पर जुबली पार्क स्टैंड से नकुड़ के ननियाली निवासी सतीश सैनी को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली। उसके पास से एक किलो चरस बरामद हुई। पूछताछ में उसने उत्तराखंड से चरस लाकर सहारनपुर में सप्लाई करने का खुलासा किया। पुलिस ने पकड़ी गई चरस की कीमत 20 लाख रुपये से अधिक बताई है। इससे पहले नवाबगंज चौक और जोगियान पुल के पास से तीन लोगों को दो किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका हैै। पकड़े गए मादक पदार्थों के इन तस्करों ने भी उत्तराखंड से चरस लाने का खुलासा किया था।
विज्ञापन

एक महीने के दौरान तीन किलो चरस पकडे़ जाने से साफ है कि शहर में हरियाणा और पंजाब की तस्करी की शराब के साथ अब मादक पदार्थ भी उतारे जा रहे हैं। हाल ही में मंडी थाना पुलिस ने चिलकाना रोड पर अमन सिनेमा के सामने एक खोखे पर छापा मारकर बड़ी मात्रा में नशीली सिगरेट भी बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे के सौदागरों को पकड़ों
शहर में लगातार नशे के सौदागर सक्रिय हैं। जिस तेजी से पुलिस इन पर शिकंजा कसने का दावा करती है, उसी तेजी से इनका जाल भी फैल रहा है। अब तक अवैध शराब तस्करी की गिरफ्त से जकड़े इस जिले में अब चरस, और अन्य नशे का सामान लाया जा रहा है। नशे के सौदागरों की नजर यहां के युवाओं पर है। पुलिस अब तक केवल नशे का सामान बेचने वालों तक ही पहुंची है। गत डेढ़ माह में छह से ज्यादा मामले पुलिस के सामने आ चुके हैं। मगर, अब तक किसी गैंग का खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed