फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   सांध्य कालीन कक्षाएं चलकर रहेंगी : संजीव

सांध्य कालीन कक्षाएं चलकर रहेंगी : संजीव

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिले के कालेजों में शुक्रवार से शुरू हुई छात्र संघ की सियासी जंग में अपने समर्थकों के लिए यहां पहुंचे सीसीएस यूनिवर्सिटी छात्र संघ के अध्यक्ष संजीव दुर्जन ने कहा कि सत्र भले ही कितना लेट हो गया हो और आगे भी कितना ही लेट हो जाए, लेकिन सांध्य कालीन कक्षाएं हर हाल में चलवाई जाएंगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी से लेकर शासन स्तर तक प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

छात्र संघ चुनाव के नामांकन के दौरान जेवी जैन कालेज और एमएस कालेज में अपने समर्थक दावेदारों से मिलने पहुंचे संजीव दुर्जन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस समय छात्र-छात्राआें की सबसे बड़ी समस्या है कि सैकड़ों विद्यार्थियों को तमाम प्रयास के बावजूद दाखिले नहीं मिले। ऐसे छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिलाने के लिए ही सांध्यकालीन कक्षाएं प्रारंभ करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। यह प्रयास जरूर रंग लाएंगे।
विज्ञापन

सहारनपुर मंडल में काफी समय से चली आ रही यूनिवर्सिटी की मांग पर अध्यक्ष ने माना कि इसकी सख्त जरूरत है। इस समय चौधरी चरण सिंह विवि पर आठ लाख से भी अधिक छात्र-छात्राओं का बोझ है। नई यूनिवर्सिटी बनने से ही यह बोझ कम होगा और सहारनपुर, मुजफ्फरनगर आदि जिलों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जागरुकता की कमी
सीसीएस यूनिवर्सिटी छात्र संघ अध्यक्ष चुनाव में सहारनपुर में अपेक्षा से कम दावेदार सामने आने से भी मायूस नजर आए। उन्होंने कहा कि हार या जीत जिसकी होगी, हो जाएगी लेकिन छात्र-छात्राओं को अपने हक के लिए चुनाव मैदान में उतरने के लिए जागरूक होना चाहिए। जब तक छात्रों को अपनी समस्याएं रखने के लिए सही नेतृत्व और मंच नहीं मिलेगा, उनका भला होने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed