फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   400 रुपये कुंतल मांगा गन्ना मूल्य

400 रुपये कुंतल मांगा गन्ना मूल्य

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवबंद। उत्तर प्रदेश जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष ओमपाल सिंह ने कहा कि सरकार को गन्ने का भाव 400 रुपये प्रति कुंतल देना चाहिए। ताकि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य मिल सके।
विज्ञापन

मंच कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते उन्होंने कहा कि अभी तक चीनी मिल चालू नहीं हुईं जिससे किसानों की परेशानी बढ़ी हुई है, क्योंकि रबी की फसल की बुआई में विलंब हो रहा है साथ ही पशुओं को चारा भी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को बने सात माह गुजर चुके हैं मगर अभी तक किसानों को अंतर गन्ना मूल्य ब्याज का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि किसान हित को ध्यान में रखते हुए तुरंत मिल मालिकों को मिल चलाने के लिए आदेशित किया जाए। डा. बीपी सिंह एवं हाजी मोहम्मद हनीफ ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकतांत्रिक लड़ाई के द्वारा अपना हक मांगने पर सरकार किसानों पर लाठी भांज रही है जो सरासर गलत है। इस तरह की हरकतों से किसानों की आवाज दबाई जा रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने महाराष्ट्र के राज्यपाल से किसानों पर हुए लाठीचार्ज कराए जाने तथा दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। इस मौके पर रामकला सैनी, वाजिद, कृष्णदत्त शर्मा, सुरेश राठी, हारिस मलिक, सलमान और राजपाल जाटव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed