फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   धूमधाम से मनी लेखपाल संघ की स्वर्ण जयंती

धूमधाम से मनी लेखपाल संघ की स्वर्ण जयंती

Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
Saharanpur
Saharanpur Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के स्थापना दिवस की स्वर्ण जयंती कलक्ट्रेट परिसर में बुधवार को धूमधाम के साथ मनाई। इसमें वक्ताओं ने लेखपाल संवर्ग को प्रशासन की महत्वपूर्ण इकाई बताया।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम (वित्त) रणधीर सिंह दुहन, एडीएम (ई) डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी और सिटी मजिस्ट्रेट अजय कांत सैनी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। शेर सिंह और जबर सिंह ने सरस्वती वंदना की। इसके बाद कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। इसके बाद कुष्ठ आश्रम से पहुंचे गरीबों को कंबल बांटकर भोजन कराया।
विज्ञापन

इसमें बतौर मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी ने कहा कि लेखपाल संवर्ग प्रशासन की महत्वपूर्ण इकाई है। इनके कृत्य का समाज में गहरा प्रभाव पड़ता है, इसलिए लेखपाल संवर्ग को निष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए। अजय कांत सैनी ने कहा कि लेखपाल दिन रात अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लगा रहता है। लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद पुंडीर ने लेखपालों की समस्याओं को शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया और ईमानदारी से कार्य करने की सलाह दी। खंड मंत्री रणधीर शर्मा ने कहा कि संगठन रक्षा कवच होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें एसडीएम एके कनौजिया, राजेंद्र प्रसाद सैनी, रमेश चंद्र वर्मा, अशोक कुमार सैनी, राम किशन, तेजपाल सैनी आदि ने विचार रखे। संचालन आसिफ खान ने किया और समापन पूर्व जिला मंत्री रघुवीर सिंह चौहान ने किया। इसमें देवेंद्र शर्मा, पारथ शर्मा, बाबूराम, मनोज गुप्ता, पवन, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed