{"_id":"50-45073","slug":"Saharanpur-45073-50","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआरआई की जमीन बता 25 लाख ठगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआरआई की जमीन बता 25 लाख ठगे
Saharanpur
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। कुतुबशेर थाना क्षेत्र में एनआरआई की जमीन बता कर बेहट के एक व्यापारी से 25 लाख रुपये ठगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह ठगी करने के लिए एक महिला को एनआरआई की फर्जी पत्नी भी बनाया गया। पुलिस ने महिला समेत छह लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्राथमिक जांच में फर्जी आईडी तैयार करने का मामला भी सामने आया है। गिरोह के सभी सदस्य फरार हैं।
बेहट निवासी मोहम्मद नाजिम ने कुतुबशेर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि वह और उसका अशोक नगर निवासी साथी खुर्शीद अहमद रबड़ का कारोबार करते हैं। 26 सितंबर को वह सहारनपुर खुर्शीद से मिला। वहां पुराना घासकांटा निवासी रिजवान और किला निवासी बबलू से उनकी मुलाकात हुई। दोनों ने मिर्जापुर में एक एनआरआई सुधीर गुप्ता की 47 बीघा जमीन की बिक्री होने की बात बताई। यह भी बताया कि इस जमीन का मुख्तारनामा एनआरआई की पत्नी सीमा के नाम है और वह इसे बेचकर पति के पास जाना चाहती है।
तीस सितंबर को उसे मिर्जापुर ले जाकर जमीन दिखाई गई। वहीं सीमा नाम की महिला से भी उसकी मुलाकात कराई गई। 25 लाख में सौदा तय हो गया। 25 अक्तूबर को गवाहों के सामने उसने 25 लाख रुपये देकर जमीन का बैनामा कर लिया। नाजिम के मुताबिक जब वह 8 नवंबर को दाखिल खारिज कराने पहुंचा तो उससे धोखाधड़ी की जानकारी हुई। जांच की तो जिस महिला को एनआरआई की पत्नी सीमा बताया गया , वह देहात कोतवाली के गंगोत्री विहार की जैनब पत्नी सारिक निकली। सारिक , असलम निवासी खानआलमपुरा भी ठगी में शामिल मिले। उसने कुतुबशेर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के घर दबिश तो सभी फरार मिले। पुलिस को घर में कंप्यूटर, प्रिंटर आदि मिला। उसेे जब्त कर लिया गया। एसओ के मुताबिक यह एक ठगी करने वाला गिरोह है, जो कंप्यूटर आदि के माध्यम से फर्जी आईडी और कागजात तैयार करता है। सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।