फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   9973 migrant laborers in the district, drill started to provide employment

जिले में 9973 प्रवासी श्रमिक, रोजगार दिलाने की कवायद शुरू

Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
9973 migrant laborers in the district, drill started to provide employment
सहारनपुर। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों से आए प्रवासी मजदूरों की प्रशासन ने सूची तैयार कर ली है। अब इनको रोजगार दिलाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जिले में अब तक 9973 प्रवासी श्रमिक चिह्नित किए गए हैं। इनमें प्रवासी निर्माण श्रमिकों की संख्या 1038 है।
विज्ञापन

कोविड-19 के प्रकोप के चलते देश भर में लॉकडाउन लगा दिया गया था। जिससे उद्योगों के साथ ही अन्य प्रतिष्ठानों को भी बंद हो गए थे। इसके चलते बेरोजगार हुए श्रमिकों ने अपने घरों के लिए पलायन किया था। यहां पर 9973 प्रवासी श्रमिक दूसरे राज्यों से आए। श्रम सहित अन्य कई विभागों ने इनकी लिस्ट तैयार की है। प्रवासी श्रमिकों को स्थानीय स्तर पर रोजगार दिलाने के लिए जिला उद्योग केंद्र ने उद्यमियों के संगठनों को पत्र लिखकर पूछा है कि उन्हें कितने और किस ट्रेड के श्रमिक चाहिए। जिससे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। वरिष्ठ श्रम प्रवर्तन अधिकारी एनके चौधरी और उप श्रमायुक्त शक्तिसेन मौर्य ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों में से 18 वर्ष की आयु से कम वाले 1042 किशोर हैं, जबकि निर्माण श्रमिकों की संख्या 1038 है। जब ये श्रमिक जिले में 90 दिन कार्य कर लेंगे तक इनका पंजीयन निर्माण श्रमिक के तौर पर किया जा सकता है। जिससे उन्हें निर्माण श्रमिकों के लिए जारी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। उद्योग उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों को रोजगार दिलाने की कवायद शुरू हो गई है। उद्यमियों से उनकी डिमांड मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed