फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   99.76 percent people in the district have taken the first dose of the vaccine

जिले में 99.76 फीसदी लोग ले चुके वैक्सीन की पहली खुराक

Wed, 09 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
99.76 percent people in the district have taken the first dose of the vaccine
जिला अस्पताल में टीका लगवाता युवक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण बीते करीब दो माह में बढ़ा है। 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के लक्ष्य के सापेक्ष 99.76 फीसदी लोग वैक्सीन की पहली खुराक ले चुके हैं, जबकि दोनों खुराक लेने वालों का प्रतिशत 69.45 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जनपद में 18 वर्ष और उससे अधिक आयु के 25,3,100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। जिसमें सात फरवरी 2022 तक 25,25,080 लोगों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। जिनका प्रतिशत 99.76 है। इसके अलावा इन 25,25,080 लोगों में 17,58,044 लोग ऐसे हैं, जो पहली के साथ ही दूसरी भी खुराक ले चुके हैं यानी टीकाकरण पूर्ण कर चुके हैं। दोनों खुराक लेने वालों का प्रतिशत 69.45 प्रतिशत है, जिसे बढ़ाने के लिए प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है।
विज्ञापन

बूस्टर डोज में प्रदेश में दूसरा स्थान
फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा रही है। इन लोगों की संख्या जनपद में 37,469 थी। अभी तक स्वास्थ्य विभाग 42,597 लोगों को बूस्टर डोज दे चुका है। यानी लक्ष्य से अधिक टीकाकरण किया है। यानी लक्ष्य के सापेक्ष 113 प्रतिशत लोगों को अभी तक बूस्टर डोज दी जा चुकी है। बूस्टर डोज अधिक लगने की वजह चुनाव है। चुनावी ड्यूूटी में लगे आंगनबाड़ी और सफाईकर्मियों तक को बूस्टर डोज दी गई है। बूस्टर डोज लगाने में जनपद प्रदेश में दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोरों के मामले में गति धीमी
जिले में 15 से 18 आयु वर्ग के 2,43,117 किशोरों को कोविड वैक्सीन लगाई जाने का लक्ष्य मिला है। किशोरों का टीकाकरण शुरू हुए एक माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक 1,65,287 किशोरों को टीका लगाया गया है। 15,410 ऐसे किशोर हैं जो दोनों खुराक ले चुके हैं।

कोविड टीकाकरण को बढ़ाने के लिए शासन से लेकर प्रशासनिक स्तर से प्रयास जारी हैं। पहली खुराक के मामले में परिणाम संतोषजनक है, लेकिन दूसरी खुराक के लिए लोगों को बुलाना पड़ रहा है। बूस्टर डोज के मामले में प्रदेश में सहारनपुर दूसरे स्थान पर है। किशोरों के मामले में टीकाकरण की गति थोड़ा धीमी है, जिसे बढ़ाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ. सुनील कुमार वर्मा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed