फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   964 migrant laborers arrived by laborers special train

श्रमिक स्पेशल ट्रेन से 964 प्रवासी मजदूर पहुंचे

Sun, 24 May 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
964 migrant laborers arrived by laborers special train
सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची गोवा श्रमिक स्पेशल ट्रेन उतरते श्रमिक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बाहरी राज्यों में फंसे प्रवासी मजदूरों के आवागमन का सिलसिला जारी है। रविवार को भी रेलवे की ओर से मडगांव गोवा से एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन सुबह साढ़े नौ बजे यहां पहुंची। इस ट्रेन में 964 प्रवासी कामगारों को लाया गया। कोचों में कामगारों की गिनती, सोशल डिस्टेंसिंग और मेडिकल वैरीफिकेशन के बाद इन्हें आगे के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

इन प्रवासी मजदूरों में गोवा, मडगांव, इलाहाबाद, लखनऊ, बस्ती सहित अन्य जगहों के कामगार भी शामिल थे। रेलवे और प्रशासन के समन्वय से ऐसे मजदूरों को बसों के माध्यम से उनके गंतव्यों के लिए भेजा गया। इससे पहले शनिवार को श्रमिक स्पेशल से 1630 यात्रियों को यहां से बिहार के लिए रवाना किया गया था। इनमें काफी संख्या में मदरसों के छात्र भी शामिल थे। वहीं, देवबंद में स्पेशल ट्रेन के देरी से पहुंचने और मदरसा छात्रों की संख्या कम होने के कारण यहां स्पेशल ट्रेन को वापस कर दिया गया था।
विज्ञापन

इस बीच, सरकार की ओर से राज्यों की सहमति से कुछ और श्रमिक ट्रेनों के बारे में स्थानीय स्टेशन पर कोई दिशा निर्देश अभी नहीं आए हैं। रेलवे के डिप्टी स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी ने बताया कि स्पेशल श्रमिक ट्रेनों के बारे में रोजाना ही अपडेट्स आते हैं। इनके आधार पर ही ट्रेनों का संचालन हो रहा है और प्रवासी कामगारों को गंतव्यों तक भिजवाया जा रहा है।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन  पहुंची गोवा श्रमिक स्पेशल ट्रेन उतर कर प्रयागराज व अन्य जिलो के लिये बस पक

सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंची गोवा श्रमिक स्पेशल ट्रेन उतर कर प्रयागराज व अन्य जिलो के लिये बस पक- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed