{"_id":"66999d814ffb8c03320ec9d7","slug":"959-sick-people-reached-the-district-hospital-due-to-the-fluctuations-in-the-weather-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-127674-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मौसम का उतार-चढ़ाव से जिला अस्पताल में पहुंचे 959 बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मौसम का उतार-चढ़ाव से जिला अस्पताल में पहुंचे 959 बीमार
Fri, 19 Jul 2024 04:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 19 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। मौसम के उतार-चढ़ाव से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को ओपीडी में 959 बीमार पहुंचे। इनमें सबसे ज्यादा मरीज बुखार, जुकाम-खांसी, एलर्जी, फंगल इंफेक्शन आदि शामिल है। चिकित्सक भी बदलते मौसम में मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। आलम यह रहा है कि कई ओपीडी के बाहर तो मरीज चिकित्सक के आने से पहले ही पहुंच गए थे। पर्चा काउंटर पर भी मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। ओपीडी बंद होने पर 959 मरीज आए। सबसे अधिक भीड़ फिजिशियन की ओपीडी में रही। 230 मरीज पहुंचे, जिनमें बुखार, खांसी, जुकाम, पेटदर्द, सांस आदि से पीड़ित रहे। त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी भी 100 के पार रही। इस समय बरसात की वजह से फंगल इंफेक्शन, खुजली के अधिक मरीज आ रहे। आंखों की समस्या लेकर आने वाले मरीजों में 15 मरीजों ने आंखों में पानी आने की समस्या बताई। जिला अस्पताल के अलावा निजी चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
किस तारीख में कितनी रही ओपीडी
10 जुलाई - 962
11 जुलाई - 869
12 जुलाई - 983
13 जुलाई - 1034
15 जुलाई - 1267
16 जुलाई - 1099
17 जुलाई - 460
18 जुलाई - 959
-- -- --
मौसम बदल रहा है। बरसात के मौसम में फंगल इंफेक्शन, खुजली के मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। ऐसे में लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। साथ ही अपने खानपान पर भी ध्यान रखें। तली-भूनी चीजों से परहेज करें। बासी खाना व दूषित पानी पीने से बचें।
विज्ञापन
- डॉ. केवी सिंह, त्वचा रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल