{"_id":"602960078ebc3ee92f19f218","slug":"9372-youths-registered-online-in-abhuday-saharanpur-news-mrt525372352","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभ्दुय में 9372 युवकों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभ्दुय में 9372 युवकों ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण
विज्ञापन

सहारनपुर। मुख्यमंत्री अभ्दुय योजना के तहत सिविल सेवा परीक्षा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए 9372 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराया। मुख्यमंत्री 16 फरवरी को इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।
दरअसल, हर मंडल में एक प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाना है। मंडलायुक्त एवी राजमौलि के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग ने नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज को प्रशिक्षण स्थल के रूप में चिह्नित किया है। तीन कमरों को प्रशिक्षण के लिए आरक्षित करा दिया है।
प्रभारी उपनिदेशक समाज कल्याण आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पंजीकृत छात्रों को कक्षाओं की समयसारणी एवं वर्चुअल कक्षाओं का लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए सिविल सेवा परीक्षा, पीसीएस, जेईई, एनडीए एवं सीडीएस आदि परीक्षाओं हेतु मंडल स्तर पर राजकीय इंटर कॉलेज सहारनपुर का चयन प्रशिक्षण स्थल के रूप में किया गया है। साक्षात कक्षा तथा वर्चुअल कक्षा प्रतिदिन आयोजित की जाएंगी। कक्षाएं 90 मिनट की होगी। ई-लर्निंग प्लेटफार्म द्वारा प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं एवं प्रश्नों को भेजने की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
- सीएम करेंगे पांच अभ्यर्थियों से वर्चुअल संवाद
16 फरवरी को इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने के साथ मुख्यमंत्री अभ्यर्थियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे। सहारनपुर से भी इसको लेकर तैयारी है। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ है कि किस किस जिले के अभ्यर्थियों से सीएम का संवाद होगा।
यह अधिकारी देंगे प्रशिक्षण
प्रशिक्षण देने वालों में ट्रे नी आईएएस हिमांशु नागपाल, सैय्यद अली अब्बास, इनके अलावा भी प्रशासनिक अधिकारी, राजकीय डिग्री कॉलेज और सहायता प्राप्त महाविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ भी परीक्षा की तैयारी में मददगार टिप्स देंगे।