फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   परीक्षा परिणाम देखकर खिले चेहरे

परीक्षा परिणाम देखकर खिले चेहरे

Fri, 03 May 2019 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम देखकर खिले चेहरे
सहारनपुर। सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम देखकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने स्कूलों में पहुंचकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इसके साथ ही सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सीबीएसई इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम आने की जानकारी मिलते ही महानगर के चंद्रनगर स्थित आशा मॉडर्न, मिशन कंपाउंड के सेंटमेरी, गंगोह रोड के एमआरएस मेमोरियल, बेहट रोड के न्यू ऐरा इंग्लिश एकेडमी, मल्हीपुर रोड के डीएवी पब्लिक स्कूल, पटेलनगर के गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, शारदानगर स्थित केएलजी पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों और शिक्षकों की भीड़ लग गई। छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम देखने को उत्साहित नजर आए। परीक्षा में बेहतरीन नंबर लाने और पास होने वाले छात्र-छात्राओं ने जमकर खुशी का इजहार किया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया। इसके अलावा दिल्ली रोड स्थित रेनबो पब्लिक में पहुंचे छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक नरगिस मलिक, प्रधानाचार्य डाक्टर किरन ने आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छात्र-छात्राओं ने सबसे पहले अपने गुरुजनों को मिठाई खिलाई। इस दौरान सत्येंद्र पंवार, राजेंद्र सिंह सहित स्कूल का स्टाफ और अभिभावक मौजूद रहे। इसी तरह स्पिंग्र बेल्स स्कूल में बेहतर प्रधानाचार्य अलका कुमार ने बच्चों को अच्छे अंक लाने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed