{"_id":"5c72dde3bdec2226154d1ef0","slug":"91551031779-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शैक्षिक प्रमाण-पत्रों का दुरुपयोग कर छात्रवृति हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शैक्षिक प्रमाण-पत्रों का दुरुपयोग कर छात्रवृति हड़पने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा (सहारनपुर)। बीएड की एक छात्रा ने फोटोस्टेट की दुकान करने वाले युवक पर उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों का दुरुपयोग करके फर्जी तरीके से बैंक खाता खुलवाने और छात्रवृत्ति की रकम हड़पने का आरोप लगाया है।
रविवार को सरसावा थाना पहुंची ग्राम छापुर निवासी सुनीता ने आरोप लगाया कि कस्बा सरसावा के फोटो स्टूडियो और फोटोस्टेट का कार्य करने वाले के कहने पर वर्ष 2016 में क्षेत्र के एक कॉलेज में बीएड करने के लिए फार्म भरा था। जब उसकी छात्रवृत्ति नहीं आई तो कॉलेज से संपर्क किया गया। उसे पता चला कि उसके शैक्षिक प्रमाण पत्रों के आधार पर ग्रेटर नोएडा के एक कॉलेज में भी कोई लड़की पढ़ाई कर रही है। जहां उसके नाम से ग्रेटर नोएडा की एक बैंक में खाता भी खोला जा चुका है और छात्रवृत्ति का पैसा भी उस खाते में जमा कर बिना उसकी जानकारी के निकाला भी जा चुका है। जब उसने जानकारी की तो पता चला कि सरसावा में नकुड़ रोड पर एक फोटो स्टूडियो के मालिक ने उसके शैक्षिक प्रमाणपत्रों का दुरुपयोग किया है।
छात्रा ने बताया कि वह अपने पिता के साथ आरोपी के पास शिकायत करने गई, तो आरोपी ने अपनी गलती मानते हुए उन्हें 30 हजार रुपये दिए। लेकिन अब दुकान मालिक उन्हें धमकी दे रहा है। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने अन्य छात्राओं के साथ भी इसी तरह फर्जीवाड़ा किया है। इस मामले में थानाध्यक्ष सुदेश कुमार का कहना है कि छात्रा की शिकायत मिली है। यह मामला पुराना है, मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
बाजार में सुरक्षा बढ़ाए जाने की मांग
सरसावा। थाना पर आयोजित व्यापारियों तथा सराफा यूनियन की बैठक में एसओ ने सभी व्यापारियों को सुरक्षा के आधुनिक साधन अपनाने के लिए प्रेरित किया। व्यापारियों ने बाजार में गश्त बढ़ाए जाने की मांग की है।
रविवार को थाना सरसावा परिसर में आयोजित बैठक में एसओ सुदेश कुमार ने व्यापारियों से सीसीटीवी लगवाने, प्रतिष्ठानों पर कार्य करने वाले श्रमिकों का सत्यापन कराने, देर रात तक दुकानें न खोलने तथा बाजारों में चौकीदारों की संख्या बढ़ाने के लिए कहा। प्रतिष्ठानों के बाहर समुचित रोशनी का प्रबंध करें। बैठक में व्यापारी महावीर गुप्ता, नरेश चंद जैन ने पुलिस गश्त बढ़ाने तथा रात में चौकीदार के साथ पुलिसकर्मी की ड्यूटी लगाने की मांग की। इस मौके पर राजेश चावला, सोनू प्रजापति, सईद अहमद, नवीन जैन, महेश कुमार, बिजेंद्र सैनी, संजय कुमार, अरुण जुनेजा, अरविंद गोयल, सतीश चंद जैन, अनिल जैन, हरिओम कत्याल, भूपेंद्र व्यापारी मौजूद रहे।