फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   आरक्षण के लिए गुर्जर महासभा ने किया चक्का जाम

आरक्षण के लिए गुर्जर महासभा ने किया चक्का जाम

Thu, 14 Feb 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण के लिए गुर्जर महासभा ने किया चक्का जाम
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर के नेतृत्व में राजस्थान में गुर्जर आरक्षण को लेकर यहां गांव जंधेडा शमसपुर में दिल्ली रोड हाईवे पर कार्यकर्ताओं ने दो घंटे तक चक्का जाम कर राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

गांव जंधेडा समशपुर में दिल्ली रोड हाईवे पर अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार की दोपहर बारह बजे चक्का जाम कर दिया। गुर्जर आरक्षण की मांग को लेकर राजस्थान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। राहुल गुर्जर ने कहा कि गुर्जर समाज के लोगों ने राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर जो आंदोलन चला रखा है महासभा का उन्हें पूरा समर्थन है। उन्होंने कहा कि पूर्व में राजस्थान में आरक्षण की मांग को लेकर गुर्जर समाज के एक सौ के करीब लोग अपनी जान दे चुके हैं। इस बार गुर्जर समाज आरक्षण लेकर की छोड़ेंगे। चक्का जाम के दौरान भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष कमल वालिया प्रदर्शनकारियों के बीच पहुंचे और उन्हें अपने समर्थन का पत्र सौंपा। भीम आर्मी ने कहा कि उनका संगठन राजस्थान में गुर्जर आरक्षण आंदोलन के साथ है। दो घंटे के चक्का जाम के दौरान अनुज प्रधान, जोनू कुमार, सोनू, विशाल, सचिन, दारा, रोबिन, मंजीत, अर्पित, अक्षय, सुमित गुर्जर, अर्चित, रोहित गुर्जर, मन्नु, सहदेव, विपुल, भीम गुर्जर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed