फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डबल वोटरों का सत्यापन, मुश्किल में प्रशासन

डबल वोटरों का सत्यापन, मुश्किल में प्रशासन

Thu, 17 Jan 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
डबल वोटरों का सत्यापन, मुश्किल में प्रशासन
सहारनपुर। लोकसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची फाइनल करने में डबल वोटर परेशानी का सबब बन रहे हैं। जिले में ऐसे करीब 27 हजार मतदाता मिले हैं, जिनके फोटो, नाम दूसरे विधानसभा क्षेत्र की सूची में भी जुड़े हैं। देवबंद, सहारनपुर नगर और रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में ऐसे मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है। लिहाजा निर्वाचन आयोग इन मतदाताओं का तेजी से सत्यापन कराने में जुटा है तथा नोटिस भी भेजे जा रहे हैं। ताकि मतदाता का नाम एक ही सूची में रहे।
विज्ञापन

चुनाव के दौरान यह विवाद पूर्व में भी उठता रहा है कि एक मतदाता का नाम दो क्षेत्रों की सूची में शामिल होता है, जिससे मतदाता द्वारा दो स्थान पर मतदान करने का भय रहता है। इस बार निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए ऐसे मतदाताओं की छंटनी कराई है, जिनके नाम लोकसभा क्षेत्र की अलग अलग विधानसभा क्षेत्र की सूची में जुड़े हुए हैं। जिले में ऐसे मतदाताओं की संख्या करीब 27,185 सामने आई है, जिनके फोटो का मिलान करने पर एक ही निकला। इन सभी मतदाताओं के घर पहुंचकर बीएलओ से सत्यापन कराया जा रहा है तथा नोटिस भेजकर पूछा जा रहा है कि मतदाता किस विधानसभा क्षेत्र की सूची में अपना जुड़ा रखना चाहते हैं। रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में ऐसे 8536, सहारनपुर नगर में 4893 और देवबंद क्षेत्र में 4379 मतदाता मिले हैं। अपर जिलाधिकारी एसके दूबे का कहना है कि मतदाताओं के सत्यापन का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। मतदाताओं को नोटिस भेजे गए हैं। इसमें सर्वाधिक मतदाता ऐसे हैं, जिनके मकान दो जगह पर हैं। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतदाताओं को नोटिस भेजकर सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया है, ताकि एक स्थान पर ही मतदाता का नाम सूची में रहे। 31 जनवरी से पूर्व सत्यापन का कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन

आयोग के सॉफ्टवेयर ने किए चिह्नित
मतदाता सूची को पारदर्शी बनाने और देश के सभी निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) को आपस में जोड़ने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने ईआरओ नेट एप बनाया। उसी सॉफ्टवेयर के जरिये मतदाताओं के नाम, फोटो का मिलान हुआ। इसमें दो तरह के डबल मतदाता सामने आए, जिसमें एक तो ऐसे हैं जो एक ही विधानसभा क्षेत्र के अलग अलग मतदान केंद्र की सूची में शामिल हैं। इनके नाम, पिता का नाम और फोटो का मिलान हुआ। जिले में ऐसे 3871 मतदाता प्रकाश में आए, जिनके नाम एक मतदान केंद्र की सूची से काटने की प्रक्रिया की गई। इसके अलावा दूसरे प्रकार के अलग विधानसभा, लोकसभा क्षेत्र, जिला या दूसरे राज्य की मतदाता सूची में एक जैसे फोटो, नाम, अथवा पिता के नाम एक जैसे होने पर चिह्नित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने मतदाताओं का हो रहा सत्यापन
बेहट ----------------- 1920
नकुड़ ---------------- 2170
सहारनपुर नगर ---- 4893
सहारनपुर ----------- 2969
देवबंद --------------- 4379
रामपुर मनिहारान -- 8536
गंगोह --------------- 2318
योग ---------------- 27185
अभी तक मतदाताओं की संख्या
विधानसभा क्षेत्र ----- पुरुष ---- महिला --- थर्ड जेंडर ---- योग
बेहट ---------------185839---- 165123-------51------- 351013
नकुड़ ---------------179916--- 159363-------9-------- 339288
सहारनपुर नगर --- 215410--- 189180------42------- 404632
सहारनपुर ---------- 177247--- 152010------30------- 329287
देवबंद ----------- 180440--- 153822----- 16------- 334278
रामपुर मनिहारन -- 163417--- 140649----- 2-------- 304068
गंगोह ------------- 196412--- 171259----- 22------- 367693
योग ---------------1298681--- 1131406--- 172----- 2430259
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed