फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट में बच्चों ने दिखाया हुनर

स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट में बच्चों ने दिखाया हुनर

Sat, 01 Dec 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट में बच्चों ने दिखाया हुनर
सहारनपुर। माउंट लिट्रा स्कूल में स्पोर्ट्स एंड कल्चरल मीट का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने प्रतिभाग करते हुए अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। खेल स्पर्धाओं में केजी फर्स्ट, केजी सेकेंड, नर्सरी फर्स्ट और नर्सरी सेकेंड के बच्चों ने हिस्सा लिया। हर्डल रेस, बैलून रेस, बैक रेस, हुल्लाहोप रेस, लेमन स्पून रेस आदि कराई गईं, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसके अलावा बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर अपनी कला का प्रदर्शन किया और तालियां बटोरी। केजी-फर्स्ट में आदित्य, अभिनव, मनस्वी और आशु, केजी सेकेंड में आन्या, अक्षित, हनी और कनिका, नर्सरी में अनमोल, वर्तिका, अंशिका, कबीर, सांची और वेदांशी ने बाजी मारी। कक्षा एक में अनिकेत, कुनाल, दिव्या और खदीजा तथा कक्षा दो में देवांश, अतुल्य, देव, सौम्या और सुमेधा ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता तीन को
सहारनपुर। मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता तीन दिसंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। जिला मास्टर एथलेटिक्स संघ के महासचिव बाबूराम सैनी ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला और पुरुष दोनों हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता 35 से 40, 40 से 45, 45 से 50 तथा 50 से 100 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ियों के बीच होगी। चयनित खिलाड़ी अलीगढ़ में 23 और 24 अगस्त को होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वालों को तीन दिसंबर की सुबह दस बजे दो फोटो और आधार कार्ड सहित स्टेडियम में उपस्थित होना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed