फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ट्रक की टक्कर से बैंककर्मी की मौत, साथी गंभीर

ट्रक की टक्कर से बैंककर्मी की मौत, साथी गंभीर

Sat, 01 Dec 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बैंककर्मी की मौत, साथी गंभीर
चिलकाना (सहारनपुर)। ट्रक की टक्कर से एक्टिवा सवार दो बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक बैंककर्मी की मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर बाद पंजाब नेशनल बैंक चिलकाना के उप प्रबंधक कुशलपाल तथा कर्मचारी यशपाल चिलकाना से अपनी एक्टिवा से सहारनपुर की तरफ जा रहे थे। गांव पटनी में सरदार पटेल स्कूल के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से कुशलपाल तथा यशपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस तथा ग्रामीणों ने दोनों बैंक कर्मियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में इलाज के दौरान एक बैंक कर्मी गांव नल्हेड़ा, थाना चिलकाना निवासी यशपाल पुत्र जीराम की मौत हो गई। थाना प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ ने बताया कि ट्रक कब्जे में ले लिया गया है और चालक भी हिरासत में है। तहरीर आते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। दोनों बैंककर्मियों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed