{"_id":"5bef1251bdec221c3378981e","slug":"91542394449-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पनीर की दुकानों पर खाद्य विभाग ने की छापामारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनीर की दुकानों पर खाद्य विभाग ने की छापामारी
Updated Sat, 17 Nov 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। खाद्य पदार्थों में मिलावट की अधिसूचना पर शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मोहल्ला पठानपुरा स्थित एक दुकान पर छापामारी कर 20 किलो पनीर के अलावा अपमिश्रित पाउडर बरामद किया है। जिसकी जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अभिहित अधिकारी रणधीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने पठानपुरा में रविंदर शर्मा की दुकान पर छापामारी की। जहां से बिक्री को रखा गया 20 किलो पनीर, तीन कट्टे 75 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर बरामद हुआ। जिसका नमूना लेकर उसके सीज कर दिया गया। इसके बाद सांपला रोड स्थित फौलादपुरा में सलमान की पनीर निर्माणशाला पर छापामारी की गई। जहां से पनीर व स्किम्ड मिल्क पाउडर का नमूना जांच को लिया गया। मौके पर 45 किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर को सीज किया गया। सांपला रोड स्थित टेस्ट ऑफ बांबे स्वीट्स से रसगुल्ले का नमूना लिया गया है। रणधीर सिंह ने बताया कि छापामारी में पांच नमूने लेकर उन्हें जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। टीम में रामजीत सिंह और विशाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।