फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   जेल से छूटे बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर

जेल से छूटे बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर

Wed, 14 Nov 2018 12:08 AM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
जेल से छूटे बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर
जेल से छूटे बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर
विज्ञापन

सहारनपुर। जमानत मिलने पर जेल से बाहर आने वाले बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर है। आशंका है कि ऐसे बदमाश फिर से आपराधिक वारदातों को अंजाम दे सकते हैं। बीते दिनों एक वारदात में ऐसा ही बदमाश पकड़ा गया, जो कुछ समय पूर्व ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने चार साल के भीतर जमानत पर जेल से बाहर आने वाले ऐसे करीब 306 बदमाशों का रिकार्ड तैयार किया है।
दरअसल, आपराधिक प्रवृति के लोग जेल जाने के बाद भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं। जैसे ही जमानत मिलने पर वह जेल से बाहर निकलते हैं तो फिर से वारदात करने में सक्रिय हो जाते हैं। इसका उदाहरण तीन दिन पूर्व ही सदर बाजार कोतवाली पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देने के आरोप में अंकित उर्फ छोटू निवासी गोविंदनगर को मल्हीपुर मार्ग से गिरफ्तार किया। छोटू और उसके साथी जहांगीर ने कुछ दिन पूर्व ही आवास विकास में महिला से चेन छीन ली थी। अंकित उर्फ छोटू कुछ माह पहले ही जमानत मिलने पर जेल से छूटकर बाहर आया था। इसके अलावा भी पूर्व में ऐसे मामले सामने आते रहे हैं। इसी के चलते पुलिस ने ऐसे करीब 306 बदमाशों का खाका तैयार किया है, जो लूट, डकैती, चोरी, चेन स्नेचिंग और अन्य आपराधिक वारदातों में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए थे और न्यायालय से जमानत मिलने पर जेल से बाहर आ गए।
विज्ञापन

थाना स्तर से भी रखी जा रही नजर
जमानत पर जेल से छूटकर आने वाले बदमाश जिस क्षेत्र के रहने वाले हैं, उस क्षेत्र के संबंधित थाना स्तर से भी बदमाशों पर नजर रखी जा रही है। इस कार्य में मुखबिर तंत्र से भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमानत पर जेल से बाहर आए बदमाश
वर्ष ------------ बदमाशों की संख्या
2013 ----------- 67
2014----------- 80
2015----------- 65
2016---------- 20
2017---------- 74

न्यायालय से जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा होने वाले बदमाशों पर नजर रखी जा रही है। ताकि वह फिर से किसी वारदात को अंजाम न देने पाएं। कुछ वारदातों में ऐसे बदमाश शामिल भी रहे हैं, जो जमानत पर जेल से छूटकर आए। - प्रबल प्रताप सिंह, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed