फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा संपन्न

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा संपन्न

Sat, 27 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा संपन्न
सहारनपुर। पुलिस एवं पीएसी के आरक्षी भर्ती के लिए सहारनपुर के 26 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न हुई। पहली पाली में हुई परीक्षा में 15,143 में से 3260 ने एवं दूसरी पाली में हुई परीक्षा में 15,144 में से 3220 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कई परीक्षार्थी देर से केंद्रों पर पहुंचने के कारण परीक्षा से वंचित रह गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस के कड़े पहरे के बीच सुबह की पाली में दोपहर दस बजे से परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली की परीक्षा में 15143 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनमें से सिर्फ 11883 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 3260 ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि दूसरी पाली अपराह्न तीन बजे से शुरू हुई। दूसरी पाली की परीक्षा में 15144 पंजीकृत थे। जिनमें से 11924 ने परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र पर पहुंचे तथा 3220 ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि अनुपस्थित में कुछ ऐसे भी शामिल हैं जो परीक्षा केंद्रों पर काफी देर से पहुंचे, जिस कारण उन्हें केंद्रों पर प्रवेश नहीं करने दिया गया। दोनों पालियों में पुलिस का कड़ा पहरा रहा। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। परीक्षा कक्षों में भी कैमरे लगे हुए थे। कंट्रोल रूम में बैठे अधिकारी प्रत्येक कक्ष के परीक्षार्थियों पर नजर रखे रहे। इस दौरान कोई भी परीक्षार्थी अनुचित सामग्री का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुई है। परीक्षा में कोई भी परीक्षार्थी अनुचित सामग्री का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया है। सभी उत्तर पुस्तिकाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है।
विज्ञापन

दूसरे दिन भी रही कड़ी चेकिंग
परीक्षा केंद्रों के बाहर दूसरे दिन भी कड़ी चेकिंग की गई। हालांकि दूसरे दिन सिर्फ प्रवेश पत्र देखकर ही परीक्षा केंद्रों के अंदर भेज दिया गया। परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों से सामान रखवाया गया। केंद्रों पर पुरुष अभ्यर्थियों के पर्स, बेल्ट, हाथ का कड़ा, गले की चेन और अंगूठी उतरवाए गए जबकि महिला अभ्यर्थियों के गले की चेन, मंगलसूत्र, झुमका, कुंडल, नोज पिन, कड़े, पर्स, घड़ी, पानी की बोतल, पेन किट रखवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- कुछ निगेटिव मार्किंग को लेकर परेशान, तो कुछ रहे आश्वस्त
शुक्रवार को पुलिस आरक्षी भर्ती की परीक्षा देकर निकले युवक पेपर को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नजर नहीं आए। चार खंडों में पूछे गए 150 प्रश्नों के उत्तर को लेकर कुछ युवक निगेटिव मार्किंग को लेकर टेंशन में दिखाई दिए तो कुछ पेपर को ठीक बता रहे थे। पहली पाली में परीक्षा देकर निकले मेरठ के भानु ने बताया कि पेपर तो ठीक ही हुआ है, लेकिन निगेटिव मार्किंग से दिक्कत है। कुछ उत्तर गलत हुए तो सही किए हुए उत्तर के अंक भी कम हो जाएंगे। मुजफ्फरनगर के लवी का कहना है कि निगेटिव मार्किंग न हो तो उनका पास होना निश्चित है। फिर भी उन्हें उम्मीद है कि वह परीक्षा पास कर लेंगे। दूसरी पाली में परीक्षा देकर निकले मेरठ के ही जुगल ने बताया कि परीक्षा काफी ठीक हुई है। अंकों के प्रश्नों एवं रीजनिंग के कुछ प्रश्नों में ही संदेह है। लेकिन उन्होंने सभी प्रश्नों के उत्तर दिए हैं। वह पास हो जाएगा।
------------
-- फिर ठप हुआ शहर का यातायात
परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थियों के चलते पूरे शहर की यातायात व्यवस्था ठप हो गई। दिन भर शहर में जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर में लगभग 12 बजे छूटी परीक्षा के बाद शहर की हर सड़क जाम हो गई। दोपहर दो बजे तक किसी प्रकार जाम खुल सका। लेकिन जैसे ही शाम पांच बजे दूसरी पाली की परीक्षा छूटी तो एक बार फिर शहर जहां के तहां ठहर गया। शहर की सड़कों पर वाहनों की भारी भीड़ रही। लेकिन रेलवे स्टेशन पर पूरी तरह अव्यवस्था फैल गई। हजारों अभ्यर्थी रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। आरपीएफ, जीआरपी के कर्मचारी व्यवस्था को बनाने में लगे रहे। दिल्ली की ओर जाने वाली पैसेंजर के जाने के बाद कुछ अभ्यर्थी कम हुए। लेकिन इस ट्रेन के जाने के बाद भी हजारों अभ्यर्थी स्टेशन पर ही रुके रहे।

-----------
-- साल्वर को भेजा गया जेल
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में बृहस्पतिवार को चिलकाना रोड स्थित लॉर्ड महावीरा एकेडमी में अपने भाई सैफ अली की जगह फर्जी तरीके से परीक्षा देने के आरोप में पकड़े गए अफसर निवासी ग्राम अघेल, थाना सिकंदराबाद, बुलंदशहर को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आधार कार्ड, फर्जी पहचान पत्र, फर्जी एडमिट कार्ड, मार्कशीट की फोटोकॉपी, आधार कार्ड की फोटो कॉपी, परीक्षा पुस्तिका, उत्तर पुस्तिका की कार्बन कॉपी एवं एक मोबाइल बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed