फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   डीएवी स्कूल सोनिया विहार और डीएवी स्कूल रसूलपुर छाए

डीएवी स्कूल सोनिया विहार और डीएवी स्कूल रसूलपुर छाए

Sat, 27 Oct 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
डीएवी स्कूल सोनिया विहार और डीएवी स्कूल रसूलपुर छाए
सहारनपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार में शुक्रवार को कलस्टर स्तरीय खेल प्रतियोगिता हुई। खोखो, जूडो, बॉक्सिंग, शतरंज और योग प्रतियोगिताएं कराई गईं, जिनमें कई स्कूलों के 200 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के बीच पदकों के लिए जोरआजमाइश हुई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि स्पोर्ट्स एकेडमी एसोसिएशन दिल्ली के अध्यक्ष देवेंद्र अरोड़ा रहे। योग प्रतियोगिता के 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में बालकों में डीएवी पब्लिक स्कूल सोनिया विहार पहले और एसएफ डीएवी स्कूल मंसूरपुर दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में डीएवी स्कूल सोनिया विहार ने पहला और एसएफ डीएवी स्कूल मंसूरपुर ने दूसरा स्थान हासिल किया। बालिकाओं के जूडो में 36 किलोग्राम भार में डीएवी स्कूल रसूलपुर, 40 किलोग्राम भार में डीएवी स्कूल रसूलपुर, 44 किलोग्राम भार में डीएवी स्कूल रसूलपुर पहले स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम भार में डीएवी स्कूल सोनिया विहार, 52 किलोग्राम भार में डीएवी स्कूल रसूलपुर, 56 किलोग्राम भार में डीएवी स्कूल सोनिया विहार और 61 किलोग्राम भार में डीएवी स्कूल सोनिया विहार ने पहला स्थान पाया। खो खो के बालक वर्ग में डीएवी स्कूल सोनिया विहार पहले और डीएवी स्कूल मुजफ्फरनगर दूसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं में डीएवी स्कूल सोनिया विहार ने पहला औ डीएवी स्कूल मुजफफरनगर ने दूसरा स्थान हासिल किया। बॉक्सिंग के सभी भार वर्गों में डीएवी स्कूल सोनिया विहार की टीम विजेता रही। प्रधानाचार्य मीनू भट्टाचार्य ने मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूनम पंवार, पीके शर्मा, सतेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed