{"_id":"5bae79f5867a557ecc328287","slug":"91538161141-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री आगमन को लेकर किया गया यातायात परिवर्तित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री आगमन को लेकर किया गया यातायात परिवर्तित
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन पर रविवार को शहर का यातायात परिवर्तित कर दिया गया है। डायवर्जन के दौरान शहर में किसी भी भारी वाहन को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
रविवार को सहारनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन हो रहा है। जिसको लेकर शहर के यातायात को व्यवस्थित करने के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है। रूट डायवर्जन सुबह छह बजे से लागू कर दिया जाएगा। एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल ने संबंधित थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में डायवर्जन सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। डायवर्जन के दौरान किसी भी भारी वाहन शहर की ओर ना आने दिया जाएगा। थाना प्रभारी कुतुबशेर को निर्देश दिए हैं कि नकुड़ तिराहे पर पर्याप्त पुलिस लगाकर भारी वाहन एवं रोडवेज तथा प्राइवेट बसों को अंबाला की ओर जाने से रोका जाए।
-- यह रहेगा रूट डायवर्जन
1. दिल्ली, शामली की ओर से अंबाला की ओर जाने वाले भारी वाहन नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
2. दिल्ली, शामली से मुजफ्फरनगर, देहरादून की ओर से जाने वाले भारी वाहन नानौता मे संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3. अंबाला से दिल्ली की ओर जाने भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से नकुड़, गंगोह, नानौता, संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला से देहरादून एवं मुजफ्फरनगर की ओर जानने वाले भारी वाहन शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5. मुजफ्फरनगर की ओर से देहरादून की ओर जाने वाले भारी वाहन देवबंद, नागल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते जाएंगे।
6. विकासनगर, बेहट की ओर से दिल्ली की ओर जाने वाले कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी, देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।
7. अंबाला की ओर से सहारनपुर आने वाली सभी प्रकार की रोडवेज व प्राइवेट बसें चौकी शाहजहांपुर से नकुड़, फंदपुरी, मानकमऊ से होकर आएंगी।
8. सहारनपुर से अंबाला की ओर जाने वाली रोडवेज एवं प्राइवेट बसें नकुड़ तिराहे से मानकमउ, नकुड़, शाहजहांपुर होकर जाएंगी।