{"_id":"5b9ab40f867a557f6e5385be","slug":"91536865295-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत बकाएदारों से पौने छह करोड़ वसूलने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत बकाएदारों से पौने छह करोड़ वसूलने की तैयारी
Updated Fri, 14 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
विद्युत बकाएदारों से पौने छह करोड़ वसूलने की तैयारी
सहारनपुर। विद्युत निगम ने शहर के पौने छह करोड़ रुपये के बकाएदारों से वसूली के लिए 1057 उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर ली है। इनमें पांच किलोवाट एवं उससे कम के कनेक्शन धारक शामिल किए गए हैं। एक माह अभियान चलाकर इन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे और उपभोक्ताओं पर कार्रवाई की जाएगी।
विद्युत निगम ने बकाया वसूली के लिए सहारनपुर नगरीय क्षेत्र के तीन श्रेणी के 1057 उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है। इनमें पांच किलोवाट से कम के ऐसे उपभोक्ताओं की सूची तैयार की है, जिनका बकाया दस हजार और उससे अधिक है। जबकि पांच किलोवाट से अधिक के कनेक्शन ऐसे धारकों की सूची तैयार की है, जिन्होंने एक अप्रैल 2018 से भुगतान नहीं किया है। तीसरी श्रेणी के ऐसे उपभोक्ताओं की सूची बनाई है जिन्होंने एक वर्ष से भुगतान नहीं किया है और उन पर 50 हजार एवं उससे से अधिक का बकाया है। ऐसे 1057 उपभोक्ताओं पर विद्युत निगम का लगभग 5.75 करोड़ रुपये का बकाया बताया जा रहा है।
इनमें पांच किलोवाट एवं अधिक भार वाले उपभोक्ता 503 उपभोक्ता हैं जिन पर 118.87 लाख रुपया बकाया है। पांच किलोवाट से कम भार वाले 171 उपभोक्ता हैं और दस हजार और इससे अधिक बकाया है ऐसे उपभोक्ताओं पर 31.75 लाख रुपये का बकाया है। जबकि एक वर्ष से अधिक समय से भुगतान न करने वाले 50 हजार रुपये से अधिक के बकाएदार उपभोक्ता 383 हैं जिन पर 424.21 लाख रुपये का बकाया है। ऐसे उपभोक्ताओं के विद्युत निगम कनेक्शन काटने की प्रक्रिया शुरू कर रहा है। ऐसे उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के साथ ही उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। अधीक्षण अभियंता रविंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि एक माह का अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए बकाएदार चिह्नित कर लिए गए हैं। इनके कनेक्शन काटे जाएंगे और कार्रवाई की जाएगी।