{"_id":"5b902301867a557fed5e84af","slug":"91536172801-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने निर्माणाधीन 19 दुकानें सील कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने निर्माणाधीन 19 दुकानें सील कीं
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। ईदगाह रोड पर पूर्व निर्मित आवासीय भवन को परिवर्तित कर बनाई जा रही मार्केट को विकास प्राधिकरण की टीम ने सील किया। मार्केट में 19 दुकानें बनाई जा रही थीं। प्राधिकरण की टीम सील की कार्रवाई करने के लिए बुधवार को पुलिस बल के साथ पहुंची थी, जिसकी वजह से भवन स्वामी विरोध नहीं कर सका।
प्राधिकरण के कार्यवाहक सचिव विजय शुक्ला ने बताया कि ईदगाह रोड पर मोहल्ला पिलखनतला में अफजाल अहमद की ओर से पूर्व निर्मित आवासीय भवन में आंतरिक परिवर्तन कर भूतल पर नौ और प्रथम तल पर दस दुकानों का निर्माण कराया जा रहा है। व्यवसायिक निर्माण को सील करने के आदेश 31 अगस्त को जारी किए गए थे। इस संबंध में कोतवाली मंडी से फोर्स मांगी गई थी। कोतवाली मंडी ने बुधवार को फोर्स मुहैया कराई, जिसे लेकर प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। हल्के विरोध के बाद निर्माण को सील कर दिया गया। कार्रवाई में सहायक अभियंता अनिल कुमार माथुर, अवर अभियंता विजयपाल सिंह, मनोज तोमर, राजेंद्र कुमार, मेट लाल बहादुर और अरविंद शामिल रहे। उन्होंने बताया कि निर्माण को सील करने के बाद पुलिस की अभिरक्षा में दिया गया है, जिससे भवन स्वामी सील न तोड़ सके।