{"_id":"5b82f4c342c792462e3b38ed","slug":"91535308995-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियाई खेलों में रिमाउंट डिपो के जितेंद्र को रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियाई खेलों में रिमाउंट डिपो के जितेंद्र को रजत
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एशियाई खेलों में आरटीएस एंड डिपो सहारनपुर के 25 वर्षीय घुड़सवार जितेंद्र सिंह भाटी ने घुड़सवारी की टीम स्पर्धा में देश के लिए रजत पदक जीतकर सहारनपुर का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। जितेंद्र की इस उपलब्धि से आरटीएस एंड डिपो अधिकारियों और स्टाफ में खुशी की लहर है।
जितेंद्र सिंह भाटी सहारनपुर स्थित आरटीएस एंड डिपो में दो वर्ष पहले ही तैनात हुए थे। करीब तीन महीने यहां बिताने के बाद उन्हें मेरठ अटैच कर दिया गया था। पिछले डेढ़ वर्ष से पहल मेरठ में हैं। सूबेदार प्रदीप ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीते गए पदकों की बदौलत जितेंद्र को एशियाई खेलों के ट्रायल में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला, जहां उन्होंने चयनकर्ताओं को चयन के लिए मजबूर किया। एशियन गेम्स में रविवार को हुए घुड़सवारी के वन स्टार इवेंटिंग गेम में जितेंद्र सिंह और उनकी टीम सदस्यों मेरठ के राकेश कुमार गहलौत, हैदराबाद के सवाद मिर्जा और मेघराज की टीम ने देश के लिए रजत पदक जीता। जितेंद्र की उपलब्धि पर रिमाउंट डिपो के कमांडेंट कर्नल जेएस मान, डिप्टी कमाडेंट कर्नल एसएस भारद्वाज, आरएम और सूबेदार प्रदीप आदि ने खुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। मिली जानकारी के अनुसार जितेंद्र सिंह मूल रूप से राजस्थान के बाड़मेर जिले के गांव मागरा के रहने वाले हैं, जिनके पिता का नाम पहर सिंह है। दस अगस्त 1992 को जन्मे जितेंद्र की नियुक्ति 2010 की है।