{"_id":"5b7f030b42c792463b3b5a8d","slug":"91535050507-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा के बाजारीकरण के लिए सरकार जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा के बाजारीकरण के लिए सरकार जिम्मेदार
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। अखिल भारतीय प्राइवेट आईटीआई वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. अशोक मलिक ने प्रदेश सरकार पर निजी आईटीआई के विरुद्घ साजिश रचने का आरोप लगाया। वह बुधवार को शांति नगर स्थित एक आईटीआई में हुई एसोसिएशन की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
मलिक ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों की वजह से आईटीआई संचालकों के साथ ही विद्यार्थी भी परेशान हैं। शिक्षा के बाजारीकरण के लिए भी सरकार ही जिम्मेदार है। प्रधानमंत्री के कौशल विकास के सपनों को प्रदेश सरकार और अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। उन्होंने शुल्क प्रतिपूर्ति का पैसा सीधे संस्थानों के खातों में भेजने की मांग की। बैठक में दिलनवाज खान, मनोज चौधरी, सीपी सिंह, पंकज सैनी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
--------------------------------------
एलएलबी में दाखिले के लिए मेरिट जारी
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में एलएलबी प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए यूनिवर्सिटी ने दूसरी मेरिट जारी कर दी है। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. पीके वार्ष्णेय ने बताया कि मेरिट लिस्ट कॉलेज के नोटिस बोर्ड पर चस्पा है। सूची में शामिल अभ्यर्थी तमाम प्रक्रिया पूरी कर 24 अगस्त को सुबह दस बजे फीस स्लिप और जरूरी पत्राजात के साथ दाखिला ले सकते हैं। दाखिले की प्रक्रिया सुबह दस बजे से दोपहर डेढ बजे तक चलेगी।
विज्ञापन
----------------------------------------
पहली तीरंदाजी एकेडमी खुली
सहारनपुर। गुरु तेगबहादुर पब्लिक स्कूल में तीरंदाजी के लिए एकेडमी खोली गई है, जिसका उद्घाटन गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष जसबीर सिंह बग्गा, उपाध्यक्ष हरिंदर सिंह चड्ढा, मैनेजर जीएस कालड़ा, एमपी सिंह चावला और मनप्रीत बत्रा ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। एमपी सिंह चावला ने बताया कि यह जनपद की पहली तीरंदाजी एकेडमी है। इस मौके पर सतविंदर माकल, रघुवीर सिंह, बलबीर सिंह, सुखविंदर सिंह, साधना शर्मा, राजीव कुमार, इंद्रपाल सिंह, रविंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।