{"_id":"5b75c95f42c7920bca63dfab","slug":"91534445919-saharanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के तराने गूंजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के तराने गूंजे
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस की 72वीं वर्षगांठ पर नगर की शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाई गई। ध्वजारोहण के साथ बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों की बेजोड़ प्रस्तुति दी। भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव, चंद्रशेखर और सुभाषचंद्र बोस आदि के वेश में सजकर पहुंचे बच्चों ने लघु नाटिकाओं के जरिए आजादी की लड़ाई का सुंदर मंचन किया।
खुमरान रोड स्थित एमडी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक दीपक अग्रवाल और प्रधानाचार्य मिथलेश अग्रवाल ने संयुक्त रूप से ध्वजारोण किया। इस मौके पर एमल अंसारी, महिमा शर्मा, पलक भाटिया आदि मौजूद रहीं। सेंट मैरी एकेडमी मिशन कंपाउंड में बसपा नेता हाजी फजलुर्रहमान और प्रधानाचार्य फादर थारसिस, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में जसबीर सिंह बग्गा के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। गुरुबाणी के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस मौके पर हरिंदर सिंह चड्ढा, आरके धवन, सतविंदर माकन, भपिंदर सिंह, आईपी सिंह, मनप्रीत बत्रा, सुखविंदर सिंह, अमन दुआ आदि मौजूद रहे। लॉर्ड महावीरा एकेडमी में अध्यक्ष डॉ. जेडी जैन, प्रधानाचार्य प्रिया जैन ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। आशी अग्रवाल, तरणप्रीत कौर, मुस्कान, अवनि आदि मौजूद रहीं। केएलजी पब्लिक स्कूल में प्रबंधक यतेंद्र कुमार गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल की ओर से स्वतंत्रता दिवस पर मैराथन का आयोजन किया गया। इससे पहले भव्य जैन, सीमा सिंह और शशि शर्मा ने ध्वजारोहण किया। सरस्वती विहार सीनियर सेकेंडरी स्कूल में अशोक चावला, दिनेश सेठी, गुलशन कुमार, मंजू जैन, मिनीलैंड स्कूल में प्रबंधक आरसी जैन, कुसुम शर्मा और ज्योति सहगल, खालसा पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य पूजा बजाज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज में मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार बंसल ने ध्वजारोहण किया। रेणु खेमका, राजीव रंजन, शंकर भूषण गुप्ता, शैलेंद्र भूषण गुप्ता रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय बादशाहपुर में बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सुनील कुमार गौड़, पूजा यादव, सविता शर्मा, नीलू चौपड़ा, रफत जहां आदि मौजूद रहीं। बचपन प्ले स्कूल में नवीन अग्रवाल, शांति विद्यापीठ कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में निदेशक विशाल श्रीवास्तव, पर्ल पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनुराग शर्मा, नवाज पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में प्रबंधक डॉ. मसूद खान, जगदीश प्रसाद आदर्श विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रबंधक प्रणव कुमार ने ध्वजारोहण किया। एसबीडी जिला अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुनीत कुमार वार्ष्णेय ने ध्वजारोहण किया। साथ ही उनके द्वारा पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर डॉ. केवी सिंह, देवकुमार, डॉ. एके चौधरी, डॉ. आरके भारद्वाज, प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. नरेश सैनी, बाबूराम, विक्रांत तिवारी, आशीष कपिल, डॉ. सुधीर, पीएन डंगवाल, मोहित कुमार, पंकज कुमार, राजकुमार, राजेश आदि मौजूद रहे।
एनसीसी कैडेट्स ने मनाया स्वतंत्रता दिवस
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 86 यूपी वाहिनी एनसीसी सहारनपुर में कमांडिंग ऑफिसर एमएस रावत के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और कमांडिंग ऑफिसर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वक्ताओं ने देश में फैली कुरीतियों तथा नशाखोरी और अशिक्षा पर चिंता व्यक्त की। कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर कुलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह, शिवचरण सिंह, चरणजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, अशोक कुमार, नवीन कुमार गुप्ता, सुहेल अहमद, अशोक कुमार, ममता धीमान आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
क्रॉस कंट्री दौड़ में तनु और प्रिंस रहे अव्वल
स्वतंत्रता दिवस पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से पांच किलोमीटर की क्रॉस कंट्री दौड़ कराई गई। बालकों में प्रिंस पहले, गुरमीत दूसरे, मोंटी शर्मा तीसरे, अंकित कुमार चौथे, शिवम कुमार पांचवें, मंजीत कुमार छठे, सन्नी कुमार सातवें, अरुण कश्मीरा आठवें, नीष कुमार नौवें और गौरव दसवें स्थान पर रहे। इसी प्रकार बालिकाओं में तनु ने पहला, अंजली ने दूसरा, तान्या ने तीसरा, सलोनी ने चौथा, शिवानी ने पांचवां, नेहा ने छठा, श्रृद्घा ने सातवां, मनजोत ने आठवां, मेधा ने नौवां और अलविया ने दसवां स्थान पाया।